न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

10 अवतारों की खास बातें / विष्णुजी के आठवें अवतार हैं श्रीकृष्ण, कलियुग के अंत में होगा कल्कि अवतार, करेंगे धर्म की स्थापना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम विष्णुजी के सभी 10 अवतारों के बारे में आपको बताने जा रहे है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2020 11:29:16

10 अवतारों की खास बातें / विष्णुजी के आठवें अवतार हैं श्रीकृष्ण, कलियुग के अंत में होगा कल्कि अवतार, करेंगे धर्म की स्थापना

11-12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। पंचांग भेद के कारण इस बार दो दिन तक जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्रीमद् भागवत में श्रीकृष्ण ने कहा है कि जब-जब इस धरती पर धर्म की हानि होती है और अधर्म बढ़ने लगता है, तब-तब वे अवतार लेते हैं और धर्म की स्थापना करता है। आपको बता दे, इतिहास में ये पहला मौका है जब भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव सभी जगह मंदिरों में बिना भक्तों के मनाया जाएगा। मंदिरों में सिर्फ पुजारियों की मौजूदगी में सारी परंपराएं पूरी की जाएंगी। इस बार मंदिरों की बजाय भक्त ऑनलाइन या चैनल पर लाइव प्रसारण के जरिए भगवान का जन्मोत्सव देख पाएंगे। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हम विष्णुजी के सभी 10 अवतारों के बारे में आपको बताने जा रहे है...

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

मत्स्य अवतार

मत्स्यावतार भगवान विष्णु का अवतार है जो उनके दस अवतारों में से एक वह प्रथम है। विष्णु को पालनकर्ता कहा जाता है अत: वह ब्रह्मांड की रक्षा हेतु विविध अवतार धारन करते हैं। यह अवतार भगवान ने वेदों को बचाने के लिए और असुर हैग्रीव को मारने के लिए धरा था। साथ ही साथ वैवस्वत मनु, सप्तऋषिगण वह सारे जीव जन्तुओं को प्रथम कल्प की प्रलय से बचाने के लिए भी लिया था। प्राचीन समय में असुर हयग्रीव का आतंक बढ़ गया था और पूरी पृथ्वी जल मग्न हो गई थी। विष्णुजी ने मछली के रूप में हयग्रीव का वध किया और पृथ्वी को जल से निकाला था।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

कूर्म अवतार

कूर्म अवतार को 'कच्छप अवतार' (कछुआ के रूप में अवतार) भी कहते हैं। कूर्म के अवतार में भगवान विष्णु ने क्षीरसागर के समुद्रमंथन के समय मंदार पर्वत को अपने कवच पर संभाला था। इस प्रकार भगवान विष्णु, मंदर पर्वत और वासुकि नामक सर्प की सहायता से देवों एंव असुरों ने समुद्र मंथन करके चौदह रत्नोंकी प्राप्ति की। इस समय भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप भी धारण किया था।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

वराह अवतार

वराह अवतार हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से तृतीय अवतार हैं जो भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की तृतीया को अवतरित हुए। प्राचीन काल में हिरण्याक्ष नाम के एक दैत्य ने पृथ्वी को समुद्र में छिपा दिया था। उस समय भगवान विष्णु ने वराह के रूप में अवतार लिया और हिरण्याक्ष का वध किया। पृथ्वी समुद्र से बाहर निकाला।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

नृसिंह अवतार

नृसिंह अवतार हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से चतुर्थ अवतार हैं जो वैशाख में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अवतरित हुए। हिरण्यकश्यप नाम के असुर का पुत्र था प्रहलाद। जिसे भक्त प्रहलाद के नाम से जाना जाता है। प्रहलाद की रक्षा के लिए विष्णुजी ने नृसिंह अवतार लिया था और हिरण्यकश्यप का वध किया था।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

वामन अवतार

वामन अवतार हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दस अवतारों में से पाँचवें अवतार हैं जो भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को अवतरित हुए। असुरों के राजा बलि का घमंड तोड़ने के लिए विष्णुजी ने वामन अवतार लिया था। बलि ने वामनदेव को तीन पग जमीन देने का वचन दिया था। वामनदेव ने एक पग में धरती और दूसरे पग में स्वर्ग नाप लिया था। तब बलि ने तीसरा पग अपने सिर पर रखवा लिया तो वह पाताल में पहुंच गया था।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

परशुराम अवतार

परशुराम राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगुवंशीय जमदग्नि के पुत्र थे। वे विष्णु के अवतार और शिव के परम भक्त थे। इन्हें शिव से विशेष परशु प्राप्त हुआ था। इनका नाम तो राम था, किन्तु शंकर द्वारा प्रदत्त अमोघ परशु को सदैव धारण किये रहने के कारण ये परशुराम कहलाते थे। परशुराम भगवान विष्णु के दस अवतारों में से छठे अवतार थे, जो वामन एवं रामचन्द्र के मध्य में गिना जाता है। जमदग्नि के पुत्र होने के कारण ये 'जामदग्न्य' भी कहे जाते हैं। इनका जन्म अक्षय तृतीया, (वैशाख शुक्ल तृतीया) को हुआ था। अत: इस दिन व्रत करने और उत्सव मनाने की प्रथा है। परम्परा के अनुसार इन्होंने क्षत्रियों का अनेक बार विनाश किया। क्षत्रियों के अहंकारपूर्ण दमन से विश्व को मुक्ति दिलाने के लिए इनका जन्म हुआ था।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

श्रीराम अवतार

राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं, और इन्हें श्रीराम और श्रीरामचन्द्र के नामों से भी जाना जाता है। रामायण में वर्णन के अनुसार अयोध्या के सूर्यवंशी राजा, चक्रवर्ती सम्राट दशरथ ने पुत्र की कामना से यज्ञ कराया जिसके फलस्वरूप उनके पुत्रों का जन्म हुआ। श्रीराम का जन्म देवी कौशल्या के गर्भ से अयोध्या में हुआ था। श्रीराम जी चारों भाइयों में सबसे बड़े थे। हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्रीराम जयंती या राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। राम भगवान का जन्म हुआ था उस समय रावण का आतंक था। श्रीराम ने रावण का वध किया और तीनों लोकों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

श्रीकृष्ण अवतार

श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार और हिन्दू धर्म के ईश्वर माने जाते हैं। कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता हैं। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, एक आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्ज महान पुरुष थे। उनका जन्म द्वापरयुग में हुआ था। द्वापर युग में कंस और दुर्योधन जैसे अधर्मियों का आतंक बढ़ गया था। श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया। पांडवों से दुर्योधन के कौरव वंश का अंत करवाया और धर्म की स्थापना की।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

बुद्ध अवतार

गौतम बुद्ध को भी हिन्दुओं के वैष्णव सम्प्रदाय में भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। उन्होंने समाज को हिंसा से दूर रहने का उपदेश दिया था।

ten avatar of lord vishnu,dashavataar,shri krishna is the eighth avatar of vishnu,avatar,kalki avatar,parshuram avatar,ram avatar,janmashtami 2020

कल्कि अवतार

वैष्णव ब्रह्माण्ड विज्ञान के अनुसार अन्तहीन चक्र वाले चार कालों में से अन्तिम कलियुग के अन्त में हिन्दू भगवान विष्णु के दसवें अवतार माने जाते हैं। जब भगवान कल्कि देवदत्त नाम के घोड़े पर आरूढ़ होकर तलवार से दुष्टों का संहार करेंगे तब सतयुग का प्रारंभ होगा। ये अभी प्रकट नहीं हुआ है, लेकिन कलियुग के अंत में जब अधर्म काफी बढ़ जाएगा, तब भगवान विष्णु कल्कि के रूप में प्रकट होंगे और धर्म की स्थापना करेंगे। कल्कि को विष्णु का भावी और अंतिम अवतार माना गया है। भगवान का यह अवतार 'निष्कलंक भगवान' के नाम से भी जाना जायेगा। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की भगवान श्री कल्कि 64 कलाओं के पूर्ण निष्कलंक अवतार होंगे शास्त्रों के अनुसार यह अवतार भविष्य में होने वाला है। कलियुग के अन्त में जब शासकों का अन्याय बढ़ जायेगा। चारों तरफ पाप बढ़ जायेंगे तथा अत्याचार का बोलबाला होगा तब इस जगत का कल्याण करने के लिए भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे।

श्रीमद्भागवत-महापुराण के 12वे स्कंद के अनुसार-

सम्भलग्राममुख्यस्य ब्राह्मणस्य महात्मनः।
भवने विष्णुयशसः कल्किः प्रादुर्भविष्यति।।

अर्थ- शम्भल ग्राम में विष्णुयश नाम के एक ब्राह्मण होंगे। उनका ह्रदय बड़ा उदार और भगवतभक्ति पूर्ण होगा। उन्हीं के घर कल्कि भगवान अवतार ग्रहण करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका