न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Janmashtami Special : द्वारकाधीश मंदिर के ध्वज से जुड़ी हैरान करने वाली बातें, शायद आप नहीं जानते होंगे

द्वारकाधीशजी के मंदिर पर लगे ध्वज को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Sep 2018 12:33:31

Janmashtami Special : द्वारकाधीश मंदिर  के ध्वज से जुड़ी  हैरान करने वाली बातें, शायद आप नहीं जानते होंगे

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आ चूका हैं और सभी तरफ इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समय में गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर का माहौल भी भक्तों को बहुत रास आता हैं, क्योंकि हर तरफ कृष्ण की भक्ति होती रहती हैं। क्या अप जानते हैं कि द्वापर युग में द्वारकाधीश भगवान कृष्ण की राजधानी थी। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर ध्वजा पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इसलिए आज हम आपको द्वारकाधीशजी के ध्वज से जुड़ी अनोखी बातें बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं।

द्वारकाधीशजी के मंदिर पर लगे ध्वज को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। यह ध्वज 52 गज का होता है। 52 गज के ध्वज को लेकर यह यह कथा है कि द्वारका पर 56 प्रकार के यादवों ने शासन किया। इन सभी के अपने भवन थे। इनमें चार भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, अनिरुद्धजी और प्रद्युमनजी देवरूप होने से इनके मंदिर बने हुए हैं और इनके मंदिर के शिखर पर अपने ध्वज लहराते हैं। बाकी 52 प्रकार के यादवों के प्रतीक के रूप में यह 52 गज का ध्वज द्वारकाधीशजी के मंदिर पर लहराता है। मंदिर में प्रवेश के लिए गोमती माता मंदिर के सामने से 56 सीढियां भी इसी का प्रतीक हैं।

मंदिर के ऊपर लगी ध्वजा पर सूर्य और चंद्रमा का प्रतीक चिह्न बना होता है। यह चिह्न इस बात का सूचक माना जाता है कि पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा के मौजूद होने तक द्वारकाधीश का नाम रहेगा। सूर्य चंद्र श्रीकृष्ण के भी प्रतीक माने जाते हैं इसलिए उनके मंदिर के शिखर पर सूर्य चंद्र के चिह्न वाले ध्वज लहराते हैं।

dwarkadhish temple,dhwaj,janmashtami special

द्वारकाधीशजी के मंदिर पर लगा ध्वज दिन में 3 बार सुबह, दोपहर और शाम को बदला जाता है। मंदिर पर ध्वजा चढाने-उताने और दक्षिणा पाने का अधिकार अबोटी ब्राह्मणों को प्राप्त है। हर बार अलग-अलग रंग का ध्वज मंदिर के ऊपर लगाया जाता है। यह ध्वज धर्म और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना गया है। ध्वज उतारते और लगाते समय कुछ समय के लिए मंदर के शिखर से ध्वज गायब रहता है जिसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।

ध्वज सात रंग का होता हैं। लाल रंग उत्साह, स्फूर्ति, पराक्रम, धनधान्य, विपुल संपत्ति, समृद्धि का प्रतीक है। हरा रंग आध्यात्मिक प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है। यह शांति और दृष्टि को शीतलता देने वाला है। इसके साथ ही मनुष्य की सुख-शांति और आंखों की ज्योति बढ़ाने वाला है। पीला रंग ज्ञान, विद्या और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग नीला रंग बल और पौरुष का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग पवित्रता, शुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है। भगवा रंग शूरवीरत, साहस, निडरता और प्रगति का द्योतक माना जाता है। गुलाबी रंग मनुष्य के स्वभाव को गुलाब जैसा बनाने का सूचक है जो कोमल और आकर्षक होता यह कांटो के ऊपर भी मुस्कुराता है। मनुष्य को भी ऐसा ही होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?