न्यूज़
Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

16 दिसंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों की ग्रह स्थिति उत्तम, वाहन जरा संभलकर चलाए

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 06:44:45

16 दिसंबर राशिफल: इन 6 राशि वालों की ग्रह स्थिति उत्तम, वाहन जरा संभलकर चलाए

मेष

आर्थिक लाभ की नई परिस्थिति बन रही है। किसी नए व्यक्ति से कुछ भुगतान हो सकता है या घर-परिवार के व्यक्ति से लेनदेन हो सकता है। घर में कोई आवश्यकता का यंत्र खरीदने की सम्भावना है। आज पूजा-पाठ में काफी मन लगेगा। कुछ नया सीखने को मिल सकता है या किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा या धार्मिक व्यक्ति से उपदेश सुनने को मिल सकता है। जीवन संघर्ष अधिक है परन्तु उपलब्धियां भी कम नहीं हैं। आज आप अपने नजदीकी रिश्तों के बारे में विचार-विमर्श करेंगे और चल रही बाधाओं के लिए विशेष चिंतन करेंगे। आज सुबह से ही आप कई लोगों के बीच में रहेंगे। आप की कही किसी बात से लोग सहमत रहेंगे और आपकी मान्यता बढ़ेगी। नौकरी या व्यवसाय में और अधिक व्यस्त हो जाएंगे। छोटी यात्रा कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

वृषभ

आज प्रात: से ही काफी उत्साह बना रहेगा। जिस विशेष काम में लगे हुए हैं, उसमें अच्छी गति आएगी। आवश्यक सहयोग मिल जाएगा। किसी स्त्री की भूमिका विशेष हो जाने वाली है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिसके बारे में आपकी राय ज्यादा अच्छी नहीं है। अपने वाक्पटुता से आप अपने काम और बना लेंगे। आज वैसे भी आय अचानक बढ़ सकती है। यात्रा के लिए विशेष कोशिश कर सकते हैं। कामकाज में विशेष कौशल नजर आएगा। आप कोई नई पद्धति अपनाने की कोशिश करेंगे। बाहरी लोगों का का सहयोग मिलेगा और आप खुद अपना कौशल अधिक प्रयोग करेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोगों को लेकर सक्रिय रहेंगे और उसका लाभ भी मिलेगा। आज पूर्व दिशा की यात्रा से परहेज करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

मिथुुन

संतान पक्ष की समस्याओं का समाधान आ सकता है। आपको थोड़ी अधिक कोशिश करनी पड़ेगी परन्तु कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। चाहे परीक्षा परिणाम हो या व्यवसास, बात आगे बढ़ेगी। निजी जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। किसी एक मामले पर दोनों सहमत हो जाएंगे। उससे बात आगे बढ़ेगी। वाहन की सुख-सुविधा बनी रहेगी परन्तु लम्बी यात्रा में कष्ट हो सकता है। कामकाज का विस्तार थोड़ा परेशानी लाने वाला है और बहुत अधिक खर्चा भी होगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी नए प्रयास में आप सफल हो सकते हैं। कोई सहयोग वार्ता आगे बढ़ाई जा सकती है। कानूनी विवादों में बहुत सावधानी बरतें। शत्रु छोटा नहीं है यद्यपि विजय आपकी ही होनी है। आज दवाओं पर खर्चा ज्यादा होगा। घर में किसी न किसी को कोई न कोई कष्ट आ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

कर्क

आज दिन में तो यात्रा कर सकते हैं परन्तु शाम के बाद यात्रा का परहेज करें। नौकरी या व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर आ सकता है, या तो आज ही निर्णय ले लें या चार-पांच दिन के लिए टाल दें। भाई-बहिनों के साथ सहयोग बढ़ेगा। उनके किसी काम में आप उनकी मदद करेंगे, बदले में वे आपकी मदद करेंगे। निजी रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। जो बात कल तक मुश्किल लग रही थी, अब आसान हो जाएगी। आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत हैं। आप वाणी पर संयम रखें तो उपलब्धि ज्यादा हो सकती है। लेनदेन के मामले में आप खुद सामने नहीं आएं बल्कि किसी अन्य को अपने स्थान पर काम करने दें। संतान के लिए अभी शुभ समय चल रहा है और ठीक-ठीक प्रगति होगी। उनके लेनदेन के मामले में थोड़ी परेशानियां बनी रहेंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

सिंह

आज की ग्रह स्थिति शानदार है। सुबह पहले ही कोई लाभ की परिस्थिति बन सकती है या आगे के लिए आश्वासन मिल जाएगा। कामकाज में कौशल बढ़ेगा। आप जिस काम में लगे हुए हैं, वह हानि-लाभ पर आधारित है और ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। नौकरी में बॉस प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने किए गए काम का पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज में प्रशंसा होगी। कार्य प्रणाली में मामूली सा संशोधन आपको अच्छी परिस्थितियां की ओर ले जा सकता है। बाहरी लोगों से वार्ता में सफलता मिलेगी। आज किसी इंटरव्यू में या साक्षात्कार में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी बातें कुशलता के साथ कह पाएंगे। घर में वातावरण इतना अच्छा नहीं रहेगा परन्तु कार्यालय में कामकाज में आपका मन लगेगा। छोटी यात्रा या खर्चा होने की सम्भावना है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

कन्या

ग्रह स्थितियां अच्छा साथ दे रही हंै। इस समय हर बात आपके पक्ष में जाएगी। व्यापार या व्यवसाय में नया रास्ता खुल सकता है। आपकी किसी योजना की सफलता की सम्भावना है। कामकाज की गति तेज हो जाएगी। किसी नए अवसर की आशा बनी रहेगी। इन दिनों आपकी पूछ बढ़ेगी और नए लोगों से परिचय होगा। व्यवसाय में सहयोगी बढ़ेंगे। किसी विशेष काम से लाभ की उम्मीद हो जाएगी। आज आपकी थोड़ी सी कोशिश से लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। नौकरी या व्यसाय में कोई न कोई अवरोध चलता रहेगा परन्तु दूसरी तरफ काम भी अच्छा चलता रहेगा। भाई-बहिनों से या निकट रिश्तेदारियों से मन प्रसन्न नहीं रहेगा। किसी खास काम में बाधा निवारण के लिए बाहरी मदद की जरूरत पड़ेगी। मदद मिल भी जाएगी। लेनदेन की परिस्थितियां और अच्छी हो सकती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

तुला

नौकरी या व्यवसाय में दिन अच्छा जाने वाला है। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां उतनी अच्छी नहीं हैं परन्तु आश्वासन मिलते रहेंगे। खर्चा बराबर बना रहेगा और किसी काम में मजबूरी में भी खर्चा करना पड़ेगा। नौकरी में कोई नई परिस्थिति बन सकती है। लाभ का कोई अवसर हाथ लगे तो उसे छोडऩा नहीं चाहिए। आज घर-परिवार में भी धार्मिक वातावरण रहेगा। मन्दिर में दर्शन हो सकते हैं तथा थोड़ा बहुत खर्चा भी हो सकता है। यदि दूर रहते हैं तो जन्म स्थान के आसपास जाने की परिस्थिति हो सकती हैं। आज दूर की यात्रा उचित नहीं है क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। भूमि-भवन या वाहन संबंधी मामलों में गति आएगी। शाम को घर-परिवार या मित्रों के साथ मिलना हो सकता है और एक-साथ मिलकर खानेपीने जैसा आयोजन भी हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

वृश्चिक

आर्थिक लाभ की परिस्थितियों में तेजी से परिवर्तन आ रहा है। लाभ की मात्रा तेजी से बढ़ेगी और प्रतिदिन के आधार पर आप चिंता कर सकते हैं। किसी विशेष मामले में बड़े लाभ की उम्मीद बनी हुई है। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी परन्तु मन में छोटा-मोटा संशय भी बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा या व्यक्तिगत रिश्तों में कोई न कोई अच्छी बात उभरकर सामने आएगी। किसी विशेष योजना में कोई बाधा बनी रहेगी और उसका निवारण के लिए कोई न कोई विशेष प्रयास करना पड़ेगा। भाई-बहिन को लेकर आप मन ही मन चिंता करेंगे। जितना मदद करने की चेष्टा करेंगे, उतना ही वे नकारात्मक हो सकते हैं परन्तु आपका प्रयास लोगों को नजर आ सकता है। कोई बाहर की यात्रा शुभ फल दे सकती है परन्तु उसे व्यवसाय से जोड़ लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

धनु

नौकरी या व्यवसाय में कठिन परिस्थितियां चल रही हैं। आज हाथ में आया हुआा अवसर भी निकल सकता है। आपके कामकाज में कोई बाहरी बाधा चल रही है। यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो नुकसान भी हो सकता है। लेनदेन की परिस्थितियां वैसी ही बनी रहेंगी और आर्थिक दबाव बना रहेगा। कामकाज को लेकर मन में थोड़ा सा असंतोष रहेगा बल्कि बॉस से या बड़े व्यक्तियों से संबंध बनाए रखने में कठिनाई भी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी चिंता भी रहेगी। घर में माता-पिता पर तो दवाइयों का खर्चा होगा ही, आप स्वयं को भी त्वचा संबंधी या दांतों से संबंधित कोई कष्ट आ सकता है। बाहरी यात्रा कर सकते हैं परन्तु खर्चा होगा। हो सके तो पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। दोपहर बाद पिता के मन में थोड़ी अशांति रहेगी और आपको उनकी शंकाओं का समाधान करना ही पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

मकर

भागीदारी के मामलों में समय थोड़ा कठिन है। मित्रों के बीच में संदेह की परिस्थितियां रहेंगी और आपने सावधानी नहीं बरती तो कोई विवाद स्थाई रूप से रह सकता है। व्यवसाय में संतान पक्ष की अच्छी मदद हो सकती है। आप जितना सम्पर्क रखेंगे, उतना ही लाभ होगा। पुराने सहयोगी इस समय साथ आ सकते हैं। दिनभर मेहनत करके जो लाभ होगा, शाम के समय किसी अज्ञात कारण से उसमें कटौती हो जाएगी। नौकरी में बॉस की तरफ से बहुत सहयोग मिल सकता है। आपके कामकाज में कौशल बढ़ेगा और सफलता का प्रतिशत भी बढ़ेगा। परिस्थितियां विपरीत होते हुए भी आपको समर्थन मिलेगा और लोग आपका सहयोग करेंगे। धन के लेनदेन को लेकर तनाव में कमी नहीं आ रही है। किसी न किसी नए स्रोत से चर्चा करनी ही पड़ेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

कुंभ

समय विशेष लाभ का बना हुआ है। यदि थोड़ा सा भी ध्यान देंगे तो विशेष उपलब्धि हो सकती है। व्यवसाय में विरोधी लोगों के विरुद्ध आप सतर्क रहें और नीति पूर्वक कार्य करेंगे। जितने लोग आपके साथ हैं, उनसे पूरा काम नहीं ले पाएंगे। कार्य विस्तार ज्यादा रहेगा और आपको उस पर ध्यान देना ही पड़ेगा। आज सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी। आप सामूहिक रूप से ऐसा करेंगे जिसका सीधा लाभ मिलेगा। बॉस की राय आपके बारे में सुधरेगी। वे आपके बारे में अलग ढंग से सोच सकते हैं। व्यावसायिक संधियों में आपको थेाड़ा बहुत मन ही मन संदेह रहेगा और उसको दूर करने के लिए आप कोई न कोई उपाय करेंगे। आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। पाचन तंत्र के विकार या रक्त विकार थोड़ा बहुत परेशान कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th december horoscope

मीन

आज कामकाज में काफी जटिलता रहेगी और भागदौड़ भी बढ़ जाएगी। परन्तु आज बाहरी यात्रा नही करें, यात्रा में परेशानियां हो सकती हैं। किसी सहयोगी के व्यवहार से आप नाराज रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर-परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं चलती रहेंगी। कोई नई समस्या आ सकती है। यदि व्यवसाय करते हैं तो किसी नए प्रस्ताव को लेकर थोड़ा गम्भीर हो जाएंगे या अधिक लाभ की चेष्टा करेंगे। यदि बाहर के शहरों से व्यवसाय है तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है परन्तु हानि-लाभ की गणना पहले ही कर लेना उचित रहेगा। इस समय भाग्य आपके साथ है परन्तु किसी भी वार्ता में हानि या लाभ की मात्रा भाग्य पर नहीं छोड़ कर आप खुद ही तय करें तो अच्छा रहेगा। माता-पिता के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में ठंड का प्रकोप तेज, मकर संक्रांति पर तापमान 2 डिग्री तक गिरा, कुछ घंटों के लिए छाया घना कोहरा
दिल्ली में ठंड का प्रकोप तेज, मकर संक्रांति पर तापमान 2 डिग्री तक गिरा, कुछ घंटों के लिए छाया घना कोहरा
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने किया एयरस्पेस सील, एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने किया एयरस्पेस सील, एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
दीपक तिजोरी के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दीपक तिजोरी के साथ 2.5 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
‘बेहद गंभीर और चिंताजनक’, 75% अमेरिकी टैरिफ पर शशि थरूर ने जताई गहरी चिंता
‘बेहद गंभीर और चिंताजनक’, 75% अमेरिकी टैरिफ पर शशि थरूर ने जताई गहरी चिंता
बड़े टकराव का खतरा? ईरान ने ट्रंप की चेतावनी को ठुकराया, कहा हमला हुआ तो अमेरिकी बेस होंगे निशाना
बड़े टकराव का खतरा? ईरान ने ट्रंप की चेतावनी को ठुकराया, कहा हमला हुआ तो अमेरिकी बेस होंगे निशाना
Ramayana से रणबीर कपूर-यश के पोस्टर की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, राम और रावण की पहली झलक देख थम जाएगी फैंस की धड़कन!
Ramayana से रणबीर कपूर-यश के पोस्टर की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, राम और रावण की पहली झलक देख थम जाएगी फैंस की धड़कन!
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ेंगे, बसपा अध्यक्ष मायावती ने 70वें जन्मदिन पर दोहराया
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ेंगे, बसपा अध्यक्ष मायावती ने 70वें जन्मदिन पर दोहराया
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद, जानिए शरीर और स्वास्थ्य के लिए इसके चमत्कारी लाभ
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद, जानिए शरीर और स्वास्थ्य के लिए इसके चमत्कारी लाभ
पानी की कमी से शरीर में हो सकती है ये गंभीर बीमारी, अचानक उठता है पेट और कमर में तेज दर्द
पानी की कमी से शरीर में हो सकती है ये गंभीर बीमारी, अचानक उठता है पेट और कमर में तेज दर्द
शरीर खुद करेगा डिटॉक्स, बस रोज़मर्रा की आदतों में करना होगा यह बदलाव
शरीर खुद करेगा डिटॉक्स, बस रोज़मर्रा की आदतों में करना होगा यह बदलाव
क्या बियर पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बियर पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
शाहरुख के बाद सलमान खान को भी बताया देशद्रोही, अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्री को घेरा
शाहरुख के बाद सलमान खान को भी बताया देशद्रोही, अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के मंत्री को घेरा
‘हिम्मत है तो आ…’ बॉर्डर 2 से पहले सनी देओल का दमदार बयान, सुनते ही रोंगटे खड़े कर देगा
‘हिम्मत है तो आ…’ बॉर्डर 2 से पहले सनी देओल का दमदार बयान, सुनते ही रोंगटे खड़े कर देगा
लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग तेज, पोस्टरों में बताया ‘गरीबों का मसीहा’
लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग तेज, पोस्टरों में बताया ‘गरीबों का मसीहा’