
अनप्रोटेक्टेड सेक्स अर्थात बिना कंडोम के संबंध बनाना। अक्सर लोगों पर सेक्स का जूनून सवार रहता हैं जिसके कारण वे अपनी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते हुए बिना कंडोम के संबंध बना लेते हैं, जो कई समस्याओं का कारण बन सकता हैं। खासकर अनचाहेी प्रेगनेंसी और यौन सम्बंधित रोग, अनप्रोटेक्टेड सेक्स की वजह से ही होते हैं। इसलिए महिलाओं को असुरक्षित सेक्स के कुछ समय बाद ही कॉन्ट्रासेप्टिव टैबलेट का सेवन कर लेना चाहिए। और संक्रमण वाले रोगों का पता इन लक्षणों से लगाया जा सकता हैं।
* ब्लीडिंग
हो सकता है कि यह समस्या पुरुषों से अधिक महिलाओं को हो और इसके प्राकृतिक कारण भी हो सकते हैं। लेकिन पुरुषों को भी उनके प्राइवेट पार्टस में ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है जो मूत्रसंबंधी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
* पेशाब के समय तकलीफ और दर्द
यह मूत्रमार्ग संबंधी बीमारियों के पहले लक्षणों में गिना जाता है। लेकिन कई बार यह किसी एसटीडी का भी संकेत हो सकता है।

* सेक्स के दौरान दर्द
अगर आप अनप्रोटेक्टेड सेक्स के कुछ समय बाद सेक्स करने की कोशिश करते हैं और पेनिट्रेशन (विशेषकर महिलाओं को) या इजैक्युलेशन (पुरूषों को) में दर्द महसूस होता है तो हो सकता है यह किसी इंफेक्शन की वजह से हो।
* रैश और घाव
जेनाइटल एरिया में रैशेज और घाव होना आम बात नहीं है, विशेषकर अनप्रोटेक्टेड सेक्स के बाद। भले ही उस स्थान पर दर्द, खाज या झनझनाहट ना महसूस हो पर ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।














