सेक्स का मजा खराब करती है महिलाएं, कर बैठती है ये गलतियाँ

By: Ankur Thu, 24 Jan 2019 3:53:39

सेक्स का मजा खराब करती है महिलाएं, कर बैठती है ये गलतियाँ

एक रिलेशनशिप की मजबूती के लिए अच्छे सेक्स का होना बहुत जरूरी हैं और इसके लिए सेक्स में नयापन करते रहना चाहिए। सेक्स में सुख की प्राप्ति के चक्कर में महिलाऐं कभी-कभार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिनकी वजह से उनके पुरुष पार्टनर को निराशा होती हैं। जिसकी वजह से सेक्स का मजा किरकिरा होता हैं। इसलिए आज हम आपको उन बातों को बताने जा रहे हैं, जो पुरुषों की निराशा का कारण बनती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

* हो सकता है कि आपको उनका मनाना और आपको आकर्षित करना पसंद हो लेकिन सभी पुरुषों को ऐसी महिलाएं पसंद नहीं आतीं। जी हां, पुरुष चाहेंगे कि आप बेडरुम में आक्रामक रहें और पहल भी करें। इसलिए रेडी हो जाइए उन्हें लुभाने की और यकिन मानिए इससे आप दोनों को काफी अच्छा महसूस होगा।

* जिस तरह आपको उनका टच अच्छा लगता है, ठीक वैसे ही वो भी चाहेंगे कि आप उन्हें छूकर मदहोश करें। ध्यान रखिए सेक्स दो लोगों के बीच होता है इसलिए आप भी उन्हें अहमियत देते हुए उनकी खुशी का ख्याल रखें।

* उन्हें उत्तेजित करने के लिए अपने दांतों का प्रयोग न करें। इस तरह न केवल उन्हें तकलीफ होगी बल्कि गहरे घाव भी हो सकते हैं।

women spoil intimacy

* अब चूंकि आपने कई बार सेक्स कर लिया है इसलिए आप अपने प्यूबिक हेयर साफ करने की नहीं सोचतीं (उन्हें पसंद हो तो भी) या आकर्षक कपड़े नहीं पहनना चाहतीं। ऐसा न करें, क्योंकि पुरुषों इन बातों पर ध्यान देते हैं और उन्हें ये अच्छा नहीं लगता। इसलिए बेडरुम में जाने से पहले कुछ सेक्सी कपड़े पहनना ना भूलें।

* अगर आपको ऑर्गैज़्म नहीं महसूस हो रहा तो दिखावा न करें। आपके पार्टनर से बात कीजिए इस तरह आप दोनों की समस्या हल हो जाएगी।

* हो सकता है सेक्स के दौरान आपको उनकी कुछ शरारतें या अंदाज पसंद न आते हों। लेकिन गुस्से से कुछ कहने की बजाय उन्हें समझाए कि आपके हिसाब से सही तरीका क्या या किस तरीके से आपको अच्छा महसूस होगा। वो ज़रूर आपकी बात मानेंगे।

* बहुत सी महिलाओं को इस बात की चिंता सताती रहती है कि सेक्स के दौरान वे कैसी दिख रही हैं। ऐसा न करें वर्ना आप एन्जॉय नहीं कर पाएंगी। वैसे भी जब आप दोनों प्यार कर रहे हों तो रूप-रंग या अवतार मतलब नहीं रखता। बस एक-दूसरे का साथ दीजिए और एन्जॉय कीजिए।

* सेक्स से पहले साफ-सफाई का ध्यान रखें। इससे उनका मूड ख़राब हो सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com