ये ख़ास तेल बढाएँगे महिलाओं की सेक्स डिजायर, एक बार जरूर आजमाकर देखें

By: Ankur Wed, 09 Jan 2019 7:30:26

ये ख़ास तेल बढाएँगे महिलाओं की सेक्स डिजायर, एक बार जरूर आजमाकर देखें

बढती उम्र और काम की व्यस्तता के चलते महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम होने लगती हैं और इसका असर उनकी रिलेशनशिप पर साफ़ दिखाई देता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती है अपनी सेक्स डिजायर में इजाफा करने की और अपने पार्टनर को खुशी देने की। इसलिए आज हम आपके लिए कामसूत्र में बताए गए कुछ ख़ास तेल लेकर आए हैं जो महिलाओं की सेक्स डिजायर को बढ़ाने का काम करते हैं।

* जीरे का तेल

सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन आयुर्वेद में जीरे के तेल का कामेच्छा बढ़ाने के लिए विशेष महत्व होता है। यह तेल महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। पुरुषों में जीरे का तेल आकर्षण की तीव्र भावनाओं को जगाता है और कामुकता को उत्तेजित करता है।

* याल्ग तेल

याल्गव के तेल के काई सारे गुण चमेली के तेल से मिलते हैं। ऐसा कहा और माना जाता है कि यह तेल प्रेमी युगल के बीच आकर्षण को बढ़ाता है। आपके बिस्तर के पास रुई के फाहे में इस विशेष तेल की केवल एक बूंद ही माहौल को रोमानी करने के लिए बहुत होती है।

sex desire in women,sex tips

* लौंग का तेल

लौंग का तेल न केवल एक कमाल का दर्दनिवारक है। आयुर्वेद में इसे कामेच्छा बढ़ाने में सहायक भी माना जाता है। यह मांसपेशियों के तनाव को कम करता है, शरीर को तनाव मुक्त करता है। लौंग की कली का तेल एक कामोत्तेजक के रूप में भी काम करता है। इसे किसी भी अरोमा ऑयल के साथ मिलाकर मसाज करने पर यह सेक्स की इच्छा बढ़ा देता है।

* गुलाब का तेल

कुछ कथाओं के अनुसार प्रेम और कामुकता की देवी, एफ्रोडाइट अपनी प्रेम की गुफा को गुलाब की पंखुडि़यों से सजाकर रखती थी। प्रख्यात मिस्र सुंदरी क्लियोपेट्रा भी स्नान के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का प्रयोग करती थी। दरअसल गुलाब की महक शरीर में सेक्स से संबंधित हार्मोन को सक्रिय करती है। आयुर्वेद में माना गया है कि इस तेल की मसाज से हृदय चक्र सक्रिय होता है जिससे कामेच्छा बढ़ती है और तनाव कम होता है।

* चमेली का तेल


क्योंकि चमेली का तेल मानव इंद्रियों पर शक्तिशाली वासनोत्तेजक प्रभाव डालता है, इसे कामोत्तेजक तेल माना जाता है। चमेली का तेल समृद्ध, भावनात्मक रूप से जगाने वाला उत्तम तेल है जो आत्मविश्वास को बढ़ाता है और यौन भावना को बल देता है। इसकी मसाज से शरीर में ऊर्जा का संचार तेज होता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com