सेक्स से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें, इन्हें जानना बेहद आवश्यक

By: Ankur Sat, 05 Jan 2019 09:24:08

सेक्स से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें, इन्हें जानना बेहद आवश्यक

सेक्स किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए सेक्स से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी होना बहुत जरूरी होता हैं। आज हम आपको सेक्स से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताने जा रहे है, ताकि आपको किसी सेक्स से जुडी किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। तो आइये जानते है सेक्स से जुडी इस जानकारी के बारे में...

* कंडोम का इस्तेमाल

एक कंडोम का इस्तेमाल एक बार ही करें। इसके अलावा उपयोग से पहले कंडोम की एक्सपायरी डेट भी जरूर जांच लें। दो कंडोम को ज्यादा सुरक्षित समझना एक मिथक है और यह कंडोम के फटने की संभावना से ज्यादा खतरनाक है। दो कंडोम एक-दूसरे से रगड़ खा सकते हैं और संभावना है कि फट सकते हैं जिससे आपके अंदर शुक्राणु रह सकते हैं।

* जोखिम से बचें

अत्याधिक नशे में होने पर सेक्स से बचें। नशे में होने के कारण हो सकता है कि आप प्रोटेक्शन इस्तेमाल न कर पाएं। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी कम करता है। अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं और कम जोखिम वाली गतिविधियों का अभ्यास करें। यह विश्वास और संचार बनाने में मदद करता है।

facts about sex,intimacy tips

* परामर्श है जरूरी

यदि आप किसी प्रकार के यौन दुर्व्यवहार से गुजरे हैं, जिससे आपका वर्तमान यौन जीवन प्रभावित हो रहा है और सेक्स के दौरान आपको असुरक्षित महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर, परामर्शदाता से सलाह जरूर लें। सेक्स के बाद बार-बार टेस्ट करें। जब आप टेस्ट करवा रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप जितना संभव हो उतने एसटीडी के लिए टेस्ट करवा ले, जैसे गोनोरिया, क्लैमिडिया, हेपेटाइटिस, एचआईवी, हर्पीस और सिफलिस कुछ उदाहरण हैं।

* अनल सेक्स के दौरान सेफ्टी


यदि आपकी उम्र 26 वर्ष से कम है, तो एचपीवी के खिलाफ खुद को बचाने के लिए टीकाकरण सबसे अच्छा है। हो सकता है कि आप गर्भावस्था से बचने के लिए अनल सेक्स का सहारा लें। लेकिन अनल सेक्स के बावजूद कंडोम का उपयोग करना न भूलें।

* सेक्स के बाद टॉयलेट जाना

हो सकता है यह आपको अजीब लगे, लेकिन यह हमें यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) से बचा सकता है। सेक्स के बाद पेशाब करना सबसे अच्छा रहता है। यौन संभोग आपके मूत्राशय को प्रभावित कर सकता है जो संक्रमण का कारण बनता है।

* बातचीत है जरूरी

अपनी जरूरतों और पाटर्नर से अपनी इच्छा को लेकर शर्माएं नहीं। साथी से बात करें। अपने साथी को ये बताएं कि आपको क्या चीज आरामदायक लगती है और क्या नहीं। अगर आप किसी यौन दुर्व्यवहार से गुजरे हैं तो आपको अपने साथी के साथ यह साझा करना चाहिए कि आप कब असहज हैं और आपके सहयोगी आपको कैसे सहज बना सकते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com