न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वेनेज़ुएला पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक, कई क्षेत्रों में विस्फोट, सरकार ने घोषित की आपात स्थिति

वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस में अमेरिका की कथित एयरस्ट्राइक के बाद कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। सरकार ने इसे देश की संप्रभुता पर हमला बताया और आपात स्थिति घोषित की। अंतरराष्ट्रीय दबाव और अमेरिकी आक्रमण के खिलाफ जनता और सुरक्षा बल तैयार हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Jan 2026 2:58:01

वेनेज़ुएला पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक, कई क्षेत्रों में विस्फोट, सरकार ने घोषित की आपात स्थिति

वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस में शुक्रवार (2 जनवरी 2026) देर रात भय और घबराहट का माहौल बन गया, जब आसमान में कम ऊँचाई पर उड़ते विमानों की आवाज़ के साथ अचानक कई विस्फोटों की गूंज सुनाई दी। स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे होने वाली इस घटना ने आम नागरिकों में चिंता और डर की लहर दौड़ा दी। कुछ ही घंटों बाद वेनेज़ुएला सरकार ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसे देश की संप्रभुता पर हमला करार दिया।

सरकार ने कहा कि बोलिवेरियन गणराज्य वेनेज़ुएला अमेरिका की वर्तमान प्रशासन द्वारा अपने क्षेत्र और नागरिकों पर किए गए इस सैन्य आक्रमण को पूरी तरह अस्वीकार करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है। सरकारी बयान में उल्लेख किया गया कि हमला केवल कराकस तक सीमित नहीं था, बल्कि मिरांडा, अरागुआ और ला गुआइरा राज्यों के नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया। सरकार ने चेतावनी दी कि इस हमले से न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है, बल्कि आम नागरिकों की जान पर भी सीधा संकट मंडरा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन

वेनेज़ुएला ने इस हमले को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सीधा उल्लंघन बताया है। सरकारी बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई यूएन चार्टर के अनुच्छेद 1 और 2 के खिलाफ है, जो किसी भी देश की संप्रभुता और कानूनी समानता की रक्षा करता है और बल प्रयोग पर रोक लगाता है। उनका कहना है कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता, विशेषकर लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

हमले के पीछे कथित मकसद

सरकार ने आरोप लगाया है कि इस सैन्य आक्रमण का उद्देश्य देश के रणनीतिक संसाधनों, खासकर तेल और खनिज भंडारों पर कब्ज़ा करना और वेनेज़ुएला की राजनीतिक स्वतंत्रता को कमजोर करना है। बयान में जोर देकर कहा गया कि पिछले प्रयास विफल रहे हैं और भविष्य में भी कोई सफलता नहीं मिलेगी। देश के स्वतंत्र इतिहास को उद्धृत करते हुए कहा गया कि 200 से अधिक वर्षों से वेनेज़ुएला किसी भी औपनिवेशिक या साम्राज्यवादी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है।

इतिहास और जनता का साहस

सरकारी बयान में देश के ऐतिहासिक संघर्षों का हवाला भी दिया गया। 1811 से अब तक वेनेज़ुएला ने कई विदेशी साम्राज्यवादी ताकतों का सामना किया है। 1902 की विदेशी बमबारी का उदाहरण देते हुए कहा गया कि उस समय भी वेनेज़ुएला ने अपने देश और नागरिकों की रक्षा के लिए दृढ़ता दिखाई थी। आज भी बोलिवर, मिरांडा और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत के साथ देशवासियों ने अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया है।

सड़कों पर उतरी जनता और जनआंदोलन का आह्वान

सरकार ने देश की सभी सामाजिक और राजनीतिक शक्तियों से अपील की है कि वे इस कथित साम्राज्यवादी हमले के खिलाफ जनआंदोलन में भाग लें। सरकारी बयान में कहा गया कि जनता, बोलिवेरियन राष्ट्रीय सशस्त्र बल और सुरक्षा एजेंसियों की एकता के साथ देश की संप्रभुता और शांति की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही, सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, महासचिव, CELAC और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति मादुरो ने घोषित की आपात स्थिति

इस घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में आपात स्थिति की घोषणा की। उन्होंने संविधान और राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों के तहत सभी राष्ट्रीय रक्षा योजनाओं को सक्रिय करने के आदेश दिए। सभी राज्यों और नगरपालिकाओं में सुरक्षा संचालन इकाइयों की तत्काल तैनाती का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी संभावित सशस्त्र संघर्ष से निपटा जा सके।

वैध आत्मरक्षा का अधिकार

वेनेज़ुएला ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 का हवाला देते हुए कहा कि देश को अपने नागरिकों, क्षेत्र और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए वैध आत्मरक्षा का अधिकार सुरक्षित है। सरकार ने लैटिन अमेरिका, कैरेबियाई क्षेत्र और पूरी दुनिया के देशों से अपील की है कि वे इस कथित आक्रमण के खिलाफ एकजुट हों और वेनेज़ुएला की संप्रभुता की रक्षा में समर्थन दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म