न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में टमाटर को लेकर हड़कंप, 14 राज्यों में बिक्री पर रोक, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका में टमाटर खाने से मना किया गया है। FDA को कुछ टमाटरों में साल्मोनेला बैक्टीरिया की आशंका है। 14 राज्यों में दुकानों से टमाटर हटाए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 11:45:58

अमेरिका में टमाटर को लेकर हड़कंप, 14 राज्यों में बिक्री पर रोक, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिका में इन दिनों टमाटर को लेकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे फिलहाल टमाटर न खरीदें और न ही खाएं। इसकी वजह है—कुछ किस्मों के टमाटरों में खतरनाक साल्मोनेला बैक्टीरिया की मौजूदगी की आशंका। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बताया है कि उन्हें संदेह है कि बाजार में बेचे जा रहे कुछ टमाटरों में साल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकता है। इस चेतावनी के बाद देश के 14 राज्यों में दो किस्मों के टमाटर दुकानों से हटवा दिए गए हैं।

FDA ने इससे पहले 2 मई को एक चेतावनी आदेश जारी किया था, जिसमें संदिग्ध टमाटरों को तुरंत वापस मंगाने को कहा गया था। अब स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अपने नए निर्देश में FDA ने कहा है, “हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि अगर आपने हाल ही में टमाटर खरीदे हैं, तो कृपया उन्हें न खाएं। या तो इन्हें वापस लौटा दें, या सुरक्षित रूप से नष्ट कर दें।” साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी ने इन टमाटरों का सेवन किया है और उनमें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी लक्षण नजर आ रही हो, तो तुरंत अस्पताल जाएं और रिपोर्ट करें।

FDA के अनुसार, संक्रमित टमाटरों की आपूर्ति जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और साउथ कैरोलिना में की गई थी। इन टमाटरों की बिक्री 23 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच हुई थी। हालांकि अब तक किसी मौत की सूचना नहीं मिली है, फिर भी स्वास्थ्य एजेंसियां लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही हैं।

साल्मोनेला बैक्टीरिया कितना खतरनाक है?

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक, साल्मोनेला एक खतरनाक सूक्ष्म जीवाणु (बैक्टीरिया) है, जो मानव शरीर में प्रवेश के 12 से 72 घंटे के भीतर असर दिखा सकता है। इसके लक्षणों में डायरिया, बुखार और पेट में ऐंठन शामिल हैं। यह संक्रमण अधिकांश लोगों में खुद-ब-खुद ठीक हो सकता है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिए यह गंभीर और जानलेवा हो सकता है।

FDA ने जानकारी दी है कि फ्रीजिंग (जमाने) और ड्राइंग (सुखाने) जैसी प्रक्रियाओं से साल्मोनेला की वृद्धि को रोका जा सकता है, लेकिन इससे बैक्टीरिया पूरी तरह नष्ट नहीं होता। यह बैक्टीरिया सूखे वातावरण में कई सप्ताह और नमी वाले वातावरण में कई महीनों तक जीवित रह सकता है। इसलिए टमाटरों के इस्तेमाल को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी