न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका में टल गया बड़ा आतंकी हमला! FBI ने साजिश नाकाम कर ISIS से जुड़े शख्स को दबोचा

अमेरिका में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाला बड़ा आतंकी हमला FBI ने समय रहते नाकाम कर दिया। ISIS से जुड़े आरोपी को उत्तरी कैरोलिना से गिरफ्तार किया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Jan 2026 8:21:44

अमेरिका में टल गया बड़ा आतंकी हमला! FBI ने साजिश नाकाम कर ISIS से जुड़े शख्स को दबोचा

अमेरिका में एक बड़े आतंकी हमले की आशंका को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते टाल दिया। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार (2 जनवरी) को खुलासा किया कि नए साल की पूर्व संध्या पर उत्तरी कैरोलिना में एक संभावित आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही थी। इस साजिश में इस्लामिक स्टेट (ISIS) से प्रेरित एक युवक शामिल था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, अमेरिकी संघीय एजेंटों ने बुधवार को 18 वर्षीय क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को हिरासत में लिया। उस पर गंभीर आरोप हैं कि वह अमेरिका में हमले की तैयारी कर रहा था। एफबीआई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि समय पर कार्रवाई कर संभावित हमले को विफल कर दिया गया।

एफबीआई निदेशक काश पटेल का बयान

एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने इस कार्रवाई की जानकारी खुद साझा की। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “एफबीआई और उसके सहयोगी सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआईएस से प्रेरित एक व्यक्ति द्वारा नए साल की पूर्व संध्या पर किए जाने वाले संभावित आतंकी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।”

पटेल ने यह भी बताया कि इस मामले से जुड़ी और जानकारी जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए साझा की जाएगी। वहीं, उत्तरी कैरोलिना की एक अदालत ने आरोपी को 7 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

जाल बिछाकर FBI ने ऐसे दबोचा आरोपी

जांच एजेंसियों के अनुसार, एफबीआई एजेंटों ने रणनीति के तहत खुद को इस्लामिक स्टेट के सदस्य बताकर आरोपी से संपर्क साधा। एजेंटों को आईएसआईएस से जुड़ा मानकर स्टर्डिवेंट ने उनके सामने संगठन के प्रति वफादारी की शपथ ली।

पूछताछ और ऑनलाइन बातचीत के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह जल्द ही ‘जिहाद’ की योजना बना रहा है। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक, उसने खुद को ‘राज्य का सिपाही’ बताया, जिसका सीधा संदर्भ आईएसआईएस से था।

पहले से FBI के रडार पर था युवक

यह मामला अचानक सामने नहीं आया। एफबीआई स्टर्डिवेंट को वर्ष 2022 से जानती थी, जब वह नाबालिग था। एएफपी ने विशेष एजेंट जेम्स बार्नेकल के हवाले से बताया कि उस समय आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक अज्ञात आईएसआईएस सदस्य के संपर्क में था।

हालांकि, उस वक्त उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया था। इसके बजाय उसका मनोवैज्ञानिक उपचार कराया गया। बाद में सुरक्षा एजेंसियों को उसकी ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े नए संकेत मिले, जिसके बाद निगरानी बढ़ाई गई और आखिरकार इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी