न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान नीति पर ट्रंप का यू-टर्न: बगराम एयरबेस फिर से एक्टिव करने पर विचार

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी अफगानिस्तान नीति को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा यू-टर्न लेते हुए खुलासा किया कि उनका प्रशासन अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को दोबारा सक्रिय करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 12:25:33

अफगानिस्तान नीति पर ट्रंप का यू-टर्न: बगराम एयरबेस फिर से एक्टिव करने पर विचार

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी अफगानिस्तान नीति को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा यू-टर्न लेते हुए खुलासा किया कि उनका प्रशासन अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को दोबारा सक्रिय करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यह वही बगराम एयरबेस है जिसे अमेरिका ने चार साल पहले अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी के दौरान खाली किया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ चेकर्स में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। उन्होंने साफ कहा कि बगराम एयरबेस की रणनीतिक स्थिति को देखते हुए अमेरिका इसे फिर से अपने कब्जे में लेना चाहता है। ट्रंप ने कहा, "हम इस एयरबेस को वापस लेना चाहते हैं, क्योंकि कुछ लोग हमसे चीजें चाहते हैं, और यह बेस चीन के परमाणु हथियार निर्माण स्थल से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है।"

ट्रंप का यह बयान चीन के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। उन्होंने इशारों में कहा कि बगराम एयरबेस का नियंत्रण न केवल अफगानिस्तान बल्कि चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी अहम है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पहले की बाइडेन सरकार ने अफगानिस्तान से जल्दबाज़ी में सैन्य वापसी कर एक बड़ी रणनीतिक चूक की।

गौरतलब है कि बगराम एयरबेस काबुल से करीब 44 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और यह अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा रहा है। ट्रंप पहले भी मार्च 2025 में बगराम पर चीन के प्रभाव का दावा कर चुके हैं, जिससे यह मुद्दा और संवेदनशील बन गया था।

हालांकि ट्रंप के दावों को अफगानिस्तान की मौजूदा तालिबान सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बयान जारी करते हुए कहा, "बगराम एयरबेस पर इस्लामिक अमीरात (तालिबान सरकार) का नियंत्रण है, चीन का नहीं। यहां कोई चीनी सैनिक मौजूद नहीं हैं और न ही हमारा किसी देश के साथ ऐसा कोई सैन्य समझौता है।"

इस नई रणनीति से अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को और बल मिल सकता है। ट्रंप की इस घोषणा के बाद अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें एक बार फिर अफगानिस्तान पर टिक गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?