न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका से बाहर बनी हर फिल्म पर ट्रंप का बड़ा फैसला, लगेगा 100% टैक्स

डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैक्स लगाने का ऐलान कर फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। यह फैसला हॉलीवुड और वैश्विक सिनेमा दोनों पर गहरा असर डाल सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 9:06:45

अमेरिका से बाहर बनी हर फिल्म पर ट्रंप का बड़ा फैसला, लगेगा 100% टैक्स

अमेरिकी राजनीति में अक्सर अपने बयानों से हलचल मचाने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादास्पद कदम उठाया है। सोमवार को उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका के बाहर बनी हर फिल्म पर अब 100% टैरिफ (शुल्क) लगाया जाएगा। यह फैसला न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि पूरी वैश्विक फिल्म इंडस्ट्री के लिए अप्रत्याशित और चौंकाने वाला माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिकी फिल्म उद्योग को विदेशी बाजारों ने "हमसे छीन लिया है, जैसे कोई बच्चा अपनी टॉफी खो देता है"। उनका तर्क है कि अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री अपनी असली ताकत खो रही है और अब इसे वापस लाने का समय आ गया है। हालांकि, इस घोषणा ने फिल्म जगत में गहरी चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि हॉलीवुड की कुल कमाई का बड़ा हिस्सा विदेशी दर्शकों से आता है। अगर यह टैक्स लागू होता है तो दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं और दर्शकों के लिए बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हॉलीवुड के सामने नई मुश्किल

ट्रंप के बयान के बाद हॉलीवुड की बड़ी स्टूडियो कंपनियां और डिजिटल दिग्गज—जैसे Warner Bros Discovery, Paramount, Netflix और Comcast—खामोश हैं। आजकल किसी भी फिल्म का निर्माण केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है; शूटिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स और फंडिंग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रंप का 100% टैरिफ किस दायरे में लागू होगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस नीति का असर खुद हॉलीवुड की फिल्मों पर भी भारी पड़ सकता है।

कानूनी और व्यापारिक पेच

व्यापार और कानून विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रस्तावित टैरिफ इंटरनेशनल ट्रेड नियमों के खिलाफ हो सकता है। फिल्मों को बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) और सेवा व्यापार (Service Trade) की श्रेणी में रखा जाता है। अमेरिका लंबे समय से इसी क्षेत्र से विदेशी बाजारों में भारी मुनाफा कमाता रहा है। ऐसे में विदेशी फिल्मों पर टैक्स लगाना कानूनी उलझनों में फंस सकता है। साथ ही, को-प्रोडक्शन यानी बहु-देशीय सहयोग से बनने वाली फिल्मों पर यह तय करना और भी मुश्किल हो जाएगा कि किन्हें विदेशी श्रेणी में रखा जाए। इससे इंडस्ट्री में और अधिक भ्रम और असमंजस की स्थिति बन गई है।

बाजार पर शुरुआती असर

ट्रंप के बयान का असर केवल इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा। शेयर बाजार में भी हलचल दिखी। नेटफ्लिक्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1.5% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है कि इस टैक्स को लागू करने की प्रक्रिया क्या होगी और कब से इसका असर दिखेगा। यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ऐसी घोषणा की है। इससे पहले मई में भी उन्होंने विदेशी फिल्मों पर टैक्स लगाने का इशारा किया था, लेकिन तब भी ठोस योजना सामने नहीं रखी थी। इस बार भी इंडस्ट्री विशेषज्ञ और कारोबारी जगत उनके फैसले के वास्तविक परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

दूरगामी असर की आशंका

फिल्म जगत में इस फैसले से अनिश्चितता का माहौल है। एक ओर जहां ट्रंप इसे अमेरिकी फिल्म उद्योग की रक्षा के लिए ज़रूरी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जानकार मानते हैं कि यह फैसला न केवल विदेशी फिल्मों बल्कि अमेरिकी प्रोडक्शन हाउस के लिए भी आर्थिक झटका साबित हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि यह ऐलान केवल राजनीतिक बयानबाजी है या वास्तव में इसे लागू करने की तैयारी भी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक