न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया दावा - 'अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', विदेश मंत्रालय कर चुका है खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, लेकिन विदेश मंत्रालय ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। भारत ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच तेल आयात को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं, भारत ने कहा कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हित और आर्थिक जरूरतों पर आधारित है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 8:31:01

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया दावा - 'अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', विदेश मंत्रालय कर चुका है खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल न खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बारे में आश्वासन दिया है और भारत ने पहले ही रूसी तेल का आयात कम करना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने इसे “एक बड़ा और साहसिक कदम” बताया।

ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अब वे चीन पर भी इसी तरह का दबाव बनाएंगे ताकि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को सिरे से नकार दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (16 अक्टूबर 2025) को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी भी प्रकार की बातचीत या फोन कॉल का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच किसी तरह की चर्चा नहीं हुई, इसलिए तेल खरीद पर किसी “आश्वासन” की बात पूरी तरह निराधार है।

अमेरिका की नाराज़गी का कारण

अमेरिका लंबे समय से भारत की रूस से तेल खरीद को लेकर असंतोष जाहिर करता रहा है। उसका तर्क है कि भारत जैसे बड़े खरीदार द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद मॉस्को को यूक्रेन युद्ध के लिए वित्तीय मदद देती है। वहीं भारत का पक्ष यह है कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों के आधार पर निर्णय लेता है। भारत ने कई बार दोहराया है कि उसका मकसद सस्ती ऊर्जा सुनिश्चित करना है, न कि किसी पक्ष का समर्थन करना।

हंगरी को लेकर ट्रंप का अलग रवैया

जब एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि हंगरी भी रूस से तेल खरीद रहा है, तो उनका रुख नरम दिखा। उन्होंने कहा कि हंगरी की स्थिति अलग है क्योंकि वह भू-आबद्ध देश है और तेल के लिए पाइपलाइन पर पूरी तरह निर्भर है। ट्रंप ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन को “महान नेता” बताया और कहा कि वह जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे।

रूस से आयात में हल्की गिरावट, फिर सुधार

ट्रंप के बयानों के बावजूद आंकड़े बताते हैं कि भारत का रूसी तेल आयात अक्टूबर के शुरुआती दो हफ्तों में फिर बढ़ा है। जुलाई से सितंबर के बीच लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद आयात में सुधार देखा गया है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रिफाइनरियों ने फिर से पूर्ण क्षमता पर काम शुरू कर दिया है। जून में जहां रूस से आयात लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन था, वहीं सितंबर तक यह घटकर 16 लाख बैरल रह गया था। अक्टूबर की शुरुआत में यह आंकड़ा फिर ऊपर चढ़ता दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया