न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस में कॉलेज हॉस्टल में घुसकर 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, भारत सरकार तुरंत सक्रिय, कजान से अधिकारियों की टीम रवाना

रूस के बश्कोर्तोस्तान में कॉलेज हॉस्टल में चाकू हमले में 4 भारतीय छात्र घायल। भारत सरकार तुरंत सक्रिय, कजान से अधिकारियों की टीम रवाना। घायलों को चिकित्सा सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 08 Feb 2026 9:05:52

रूस में कॉलेज हॉस्टल में घुसकर 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, भारत सरकार तुरंत सक्रिय, कजान से अधिकारियों की टीम रवाना

रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में शनिवार को एक विश्वविद्यालय छात्रावास में हुए चाकू हमले में चार भारतीय छात्रों सहित कुल छह लोग घायल हो गए। मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे “दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर” बताया।

दूतावास ने बताया कि सभी घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही रूसी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहकर स्थिति की जानकारी ली जा रही है। कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी ऊफा भेजे गए हैं, ताकि घायल छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके।

विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली, को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। अभी हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने दोहराया कि विदेशों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजनयिक सूत्रों का कहना है कि दूतावास पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और आवश्यक अपडेट साझा करता रहेगा। शुरुआती खबरों के अनुसार, हमलावर, जो चाकू से लैस था, ऊफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुसा और वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया।

आरटीवीआइ डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क ने बताया कि हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू से चोटें आईं। संदिग्ध ने खुद को भी घायल कर लिया। हमले में घायल छात्रों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

स्थानीय ‘बाजा’ टेलीग्राम चैनल ने बताया कि हमलावर 15 वर्षीय किशोर है, जिसे गंभीर स्थिति में बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चार छात्र और दो पुलिस अधिकारियों को स्थानीय क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती किया गया। रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा, जो मॉस्को से लगभग 1,200 किलोमीटर पूर्व में स्थित है, में अधिकारियों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

एक स्थानीय चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर का नियो-नाजी संगठन एनएस/डब्ल्यूपी से संबंध होने की संभावना है। हमला करते समय वह राष्ट्रवादी नारे लगा रहा था। पीड़ितों के खून से दीवार पर बने स्वास्तिक का एक फोटो भी साझा किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन