न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल के अगले पीएम की दौड़ में रबी लामिछाने सबसे आगे, जानें कितने पढ़े-लिखे?

नेपाल की राजनीति बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। पीएम ओली के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री की खोज में रबी लामिछाने का नाम सबसे आगे है। जानें उनकी शिक्षा, करियर और राजनीतिक सफर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 1:36:02

नेपाल के अगले पीएम की दौड़ में रबी लामिछाने सबसे आगे, जानें कितने पढ़े-लिखे?

नेपाल की राजनीति इस समय बड़े उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब नए नेता की खोज तेज हो गई है। इस दौर में जनता भी खुलकर यह मांग कर रही है कि देश की कमान उसी नेता को दी जाए जो उनके असली मुद्दों की आवाज़ उठाता रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा जिस शख्सियत की हो रही है, वह हैं – रबी लामिछाने। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और जनता से जुड़ाव ने उन्हें प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया है।

कौन हैं रबी लामिछाने?

रबी लामिछाने का नाम नेपाल में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने पत्रकार और टीवी एंकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और बाद में राजनीति की राह पकड़ी। 14 सितंबर 1974 को भक्तपुर में जन्मे रबी अपनी बेबाक पत्रकारिता और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की हिम्मत के लिए जाने जाते हैं। उनका टीवी शो सीधी सवाल-जवाब की शैली के कारण घर-घर तक पहुंचा और उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई।

शिक्षा और करियर

रबी की शुरुआती शिक्षा भृकुटी सेकेंडरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने रत्न राज्य कैंपस से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका गए और वहां से पत्रकारिता एवं जनसंचार (Journalism & Mass Communication) में मास्टर डिग्री हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने अमेरिका में एक सैंडविच रेस्टोरेंट चेन में मैनेजर के तौर पर काम भी किया।

विवाद और जेल का अनुभव

रबी लामिछाने का राजनीतिक सफर आसान नहीं रहा। वे कोऑपरेटिव घोटाले के आरोपों में जेल भी जा चुके हैं। हालांकि, उनके समर्थकों और आंदोलनकारियों का मानना है कि यह पूरी तरह से एक राजनीतिक साजिश थी। हाल ही में विरोध प्रदर्शनों के दौरान जब उन्हें जेल से बाहर लाया गया, तो उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

राजनीतिक सफर

रबी ने 2022 में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (RSP) की स्थापना की और पहली बार चुनाव में ही बड़ी सफलता हासिल की। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में उनकी पार्टी ने 20 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया। इस सफलता के बल पर वे सत्ता गठबंधन में शामिल हुए और उन्हें उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे अहम पद मिले।

आज की स्थिति में, जनता का बड़ा वर्ग उन्हें ईमानदार और बेबाक नेता मानता है। यही कारण है कि राजनीतिक गलियारों से लेकर आम नागरिकों तक, हर जगह रबी लामिछाने का नाम नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे आगे गूंज रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक