न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TTP चीफ नूर वली महसूद का खात्मा, पाकिस्तान की काबुल स्ट्राइक में 12 और मौतें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में तहरीक-ए-तालिबान के नेता नूर वली महसूद की हत्या हो गई। अमेरिका की भी भूमिका मानी जा रही है। जानें नूर वली की आतंकी गतिविधियों और तालिबान-पाकिस्तान संबंधों पर असर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 12:22:17

TTP चीफ नूर वली महसूद का खात्मा, पाकिस्तान की काबुल स्ट्राइक में 12 और मौतें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के हवाई हमले में तहरीक-ए-तालिबान के नेता नूर वली महसूद की हत्या हो गई है। अमू टीवी के सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। नूर वली, तहरीक-ए-तालिबान (TTP) का मुखिया था, जिसे पाकिस्तान आतंकवादी संगठन मानता है। लंबे समय से उसका नाम पाकिस्तान की हिटलिस्ट में शामिल था।

नूर वली महसूद की हत्या में अमेरिका की भूमिका

नूर वली की हत्या में केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि अमेरिका की भी अहम भूमिका मानी जा रही है। काबुल पर एयर स्ट्राइक करने से पहले पाकिस्तान ने अमेरिका से अनुमति ली थी। नूर को अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था और उस पर 50 लाख डॉलर का ईनाम रखा गया था।

TTP मुखिया नूर वली महसूद कौन था?

मुल्ला फ़ज़लुल्लाह की हत्या के बाद 2018 में मुफ्ती नूर वली महसूद ने तहरीक-ए-तालिबान की कमान संभाली। उस समय अफगानिस्तान पर अमेरिका का नियंत्रण था। TTP ने तालिबान के साथ मिलकर अमेरिकी सत्ता को चुनौती दी, जिससे अंततः अमेरिका को अफगानिस्तान छोड़ना पड़ा।

महसूद के नेतृत्व में TTP ने पाकिस्तान में आतंक का माहौल बना दिया। इस साल अब तक 700 से अधिक हमले हुए, जिनमें 270 से ज्यादा जवानों की जान गई।

नूर ने नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई को भी निशाना बनाने का आदेश दिया था। इसके बाद मलाला पर तालिबानी आतंकियों ने हमला किया।

इसके अलावा, नूर वली महसूद ही पहला तालिबानी आतंकी था, जिसने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या से जुड़े कई खुलासे किए। उसने पहली बार बताया कि बेनज़ीर की हत्या में तालिबान के आतंकियों की भूमिका थी।

तालिबान-पाकिस्तान संबंधों पर असर

नूर वली की हत्या के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक में 12 अन्य लोगों की मौत भी हुई। तालिबान ने इस हमले को काबुल की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। अब पूरी दुनिया की नजर तालिबान की प्रतिक्रिया पर है।

तालिबान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि उसके क्षेत्र में किसी भी तरह की घुसपैठ का परिणाम गंभीर हो सकता है। ऐसे में काबुल स्ट्राइक के बाद माना जा रहा है कि तालिबान पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर संघर्ष की शुरुआत कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब