न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में फेसबुक-इंस्टाग्राम बैन पर Gen Z का फूटा गुस्सा, कर्फ्यू तोड़ संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, चली गोलियां

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। काठमांडू समेत कई शहरों में भारी प्रदर्शन हुए और गुस्साए प्रदर्शनकारी संसद तक घुस गए। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और इंटरनेट बंदी के खिलाफ आंदोलन अब तेजी से फैल रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 2:25:05

नेपाल में फेसबुक-इंस्टाग्राम बैन पर Gen Z का फूटा गुस्सा, कर्फ्यू तोड़ संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, चली गोलियां

नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध ने युवाओं में जबरदस्त नाराज़गी फैला दी है। राजधानी काठमांडू समेत कई बड़े शहरों में हजारों की संख्या में Gen-Z सड़कों पर उतर आए। विरोध इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारी नेपाल की संसद तक घुस गए। हालात संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और फायरिंग करनी पड़ी। वहीं राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर कर्फ्यू लागू कर दिया गया ताकि गुस्साए प्रदर्शनकारी वहां तक न पहुंच सकें।

सरकार के खिलाफ बढ़ता आक्रोश

युवा प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए सीधा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। काठमांडू के अलावा विराटनगर, भरतपुर और पोखरा जैसे शहरों में भी भारी विरोध देखने को मिला। दरअसल, प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने 4 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, रेडिट और X सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स को बंद करने का आदेश जारी किया था।

युवाओं का कहना है कि इस बैन से न केवल शिक्षा बल्कि कारोबार और रोज़मर्रा का जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

बैन से आम लोगों पर असर

जो छोटे व्यापारी फेसबुक और इंस्टाग्राम के ज़रिए अपना सामान बेचते थे, उनका धंधा पूरी तरह रुक गया। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए YouTube और GitHub जैसे प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच बंद हो गई। विदेशों में रह रहे परिजनों से बातचीत करना भी अब बेहद महंगा और मुश्किल हो गया है। नतीजतन, गुस्से से भरे कई लोगों ने बैन तोड़ने के लिए VPN का सहारा लेना शुरू कर दिया।

विरोध की शुरुआत और स्वरूप

दिलचस्प बात यह रही कि सरकार ने टिकटॉक को बैन लिस्ट में शामिल नहीं किया। इसी वजह से युवाओं ने टिकटॉक को ही आंदोलन का हथियार बना लिया। यहां नेताओं के बच्चों की आलीशान ज़िंदगी और आम लोगों की बेरोजगारी के बीच तुलना करने वाले वीडियो खूब वायरल हुए। #RestoreOurInternet जैसे हैशटैग ने आंदोलन को और तेज़ कर दिया।

प्रदर्शन में शामिल अधिकांश युवाओं ने स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर हिस्सा लिया, ताकि साफ हो सके कि यह आंदोलन युवा पीढ़ी का है। यहां तक कि 28 साल से अधिक उम्र वालों को प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनने दिया गया। उनकी मांगें स्पष्ट थीं— सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटे, भ्रष्टाचार पर लगाम लगे, नौकरियां मिलें और हर नागरिक को निर्बाध इंटरनेट सुविधा दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब