न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में सरकार संकट: कृषि मंत्री का इस्तीफा, काठमांडू में कर्फ्यू लागू

राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच अब कृषि एवं पशुपालन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 1:02:56

नेपाल में सरकार संकट: कृषि मंत्री का इस्तीफा, काठमांडू में कर्फ्यू लागू

नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ भड़के प्रदर्शनों ने एक बार फिर राजनीतिक संकट को गहरा दिया है। राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच अब कृषि एवं पशुपालन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि देश में हो रही हिंसा और लोगों की पीड़ा को देखते हुए वह पद पर बने नहीं रह सकते।

इस्तीफों से गहराता संकट

इससे पहले नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने भी पद छोड़ दिया था। लगातार मंत्रियों के इस्तीफे ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रामनाथ अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि सरकार अधिनायकवाद की ओर बढ़ रही है, जिसे वह स्वीकार नहीं कर सकते।

प्रदर्शन और बढ़ती हिंसा

सोमवार को हुए प्रदर्शनों में हिंसा के चलते कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। काठमांडू में मंगलवार को भी छिटपुट विरोध-प्रदर्शन जारी रहे। राजधानी के कई हिस्सों में पथराव, झड़पें और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने राजधानी और अन्य जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

कर्फ्यू का दायरा और प्रतिबंध

काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने सुबह 8:30 बजे से अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की। इस दौरान आम नागरिकों की आवाजाही, सभा, रैली और धरनों पर रोक रहेगी। हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, शव वाहन, स्वास्थ्यकर्मी, पत्रकार, पर्यटक वाहन और राजनयिक मिशनों से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है।

इसी तरह ललितपुर और भक्तपुर जिलों में भी कर्फ्यू लगाया गया है, जहां सार्वजनिक शांति भंग होने और हिंसा की आशंका जताई गई है। नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया है कि इन क्षेत्रों में सभी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।

सरकार पर बढ़ता दबाव

लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ओली की सरकार को 'हत्यारी सरकार' करार दे रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि सरकार ने जनता की आवाज दबाने के लिए बर्बरता का रास्ता अपनाया है।

वहीं, प्रधानमंत्री ओली ने देर रात जारी बयान में दावा किया कि प्रदर्शनों में बाहरी और अवांछित समूहों की घुसपैठ के कारण हिंसा भड़की है। हालांकि इस दलील से जनता का गुस्सा कम नहीं हो रहा और विरोध की लपटें और तेज होती जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब