न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल बवाल के बाद Gen-Z आगे आए, सड़कों पर शुरू हुआ सफाई अभियान – देखें वीडियो

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद पीएम ओली ने इस्तीफा दिया। इस अराजकता के बीच अब Gen-Z युवा सफाई अभियान चलाकर शांति और जिम्मेदारी का संदेश दे रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 8:37:57

नेपाल बवाल के बाद Gen-Z आगे आए, सड़कों पर शुरू हुआ सफाई अभियान – देखें वीडियो

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से जारी उथल-पुथल ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठे जनआंदोलन ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और कई मंत्रियों के घर आगजनी की चपेट में आ गए। हालात इस कदर बिगड़े कि प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इन 48 घंटों में फैली अराजकता के बाद अब नेपाली सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को उम्मीद है कि धीरे-धीरे हालात सामान्य होंगे।

सड़कों पर उतरे युवा

इसी बीच काठमांडू से एक नई तस्वीर सामने आई है जिसने सबका ध्यान खींचा है। बुधवार को नेपाल के युवा, जिन्हें हाल ही में विरोध प्रदर्शनों में देखा गया था, इस बार सफाई अभियान के लिए सड़कों पर उतरे। दस्ताने और मास्क पहने, कूड़ेदान उठाए और झाड़ू लगाते ये युवा राजधानी की सड़कों पर साफ-सफाई करते नज़र आए।

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि इन युवाओं में से कई वे थे जिन्होंने विरोध में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। लेकिन अब वही लोग शांति और व्यवस्था बहाल करने की कोशिशों में आगे आ रहे हैं। कुछ स्वयंसेवी समूह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

सेना की निगरानी में सफाई अभियान

कीर्तिपुर में बुधवार सुबह-सुबह, नेपाली सेना द्वारा जारी लॉकडाउन नोटिस से कुछ ही घंटे पहले, Gen-Z वालंटियर्स सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई दिए। उनका उद्देश्य साफ था—अराजकता के बाद फैले मलबे और गंदगी को हटाकर राजधानी की सूरत बदलना।

हिंसा की राख में शांति की तलाश

हालांकि, दूसरी तरफ हालात पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं। बीरगंज समेत कई शहरों में तनाव बरकरार है। जेल से फरार हुए कैदी, जगह-जगह आगजनी और कर्फ्यू ने आम लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने भी एहतियात के तौर पर सीमा पर आवाजाही सीमित कर दी है।

गौरतलब है कि सोमवार को शुरू हुआ यह आंदोलन, जिसमें युवा सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के विरोध में उतरे थे, जल्द ही हिंसा में बदल गया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई, जिसने गुस्से की आग को और भड़का दिया। मंगलवार को बढ़ते दबाव और हिंसा की लहर के बीच प्रधानमंत्री ओली ने पद छोड़ दिया।

उम्मीद की किरण

उपद्रव और तनाव के बीच युवाओं का यह सफाई अभियान नई सोच और नई दिशा का संकेत माना जा रहा है। यह कदम न सिर्फ सड़कों को साफ करने की पहल है, बल्कि समाज में यह संदेश भी देता है कि बदलाव केवल विरोध से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी उठाकर भी लाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब