न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

H-1B वीज़ा में बड़ा बदलाव संभव, ट्रंप सरकार के सहयोगी ने दिए संकेत

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि फरवरी 2026 में लागू होने वाली नई $100,000 वीज़ा फीस से पहले ही इस प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 3:46:11

H-1B वीज़ा में बड़ा बदलाव संभव, ट्रंप सरकार के सहयोगी ने दिए संकेत

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर से H-1B वीज़ा प्रणाली को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि फरवरी 2026 में लागू होने वाली नई $100,000 वीज़ा फीस से पहले ही इस प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। लटनिक ने H-1B वीज़ा के मौजूदा सिस्टम को "गलत" करार देते हुए कहा कि सस्ते टेक कंसल्टेंट्स को अमेरिका में आने और अपने परिवार को लाने की इजाजत देना तर्कसंगत नहीं है।

हॉवर्ड लटनिक ने न्यूज़नेशन से बातचीत में कहा कि जब तक नई फीस प्रणाली लागू होगी, तब तक वीज़ा प्रक्रिया में काफी "गंभीर और विचारशील" बदलाव हो जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि मौजूदा लॉटरी प्रणाली, जिसमें कुशल पेशेवरों का चयन किया जाता है, वह न केवल अप्रभावी है बल्कि 'बिज़ार' यानी अजीब भी है।

लटनिक ने दावा किया कि दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुखों से उनकी बातचीत में भी यह बात सामने आई कि स्किल्ड वर्कर्स के लिए लॉटरी जैसा तरीका “कोई मायने नहीं रखता”। उन्होंने कहा कि 1990 में शुरू की गई H-1B प्रक्रिया को समय के साथ “बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया है” और अब वक्त है कि इसे पूरी तरह से सुधारा जाए।

उनके मुताबिक, वर्तमान में मिलने वाले H-1B वीज़ा में 74% हिस्सेदारी टेक कंसल्टिंग से जुड़ी है और यह वीज़ा 7 से 10 गुना ज्यादा ओवरसब्सक्राइब होता है। उनका मानना है कि वीज़ा उन लोगों को मिलना चाहिए जो सच में “उच्चतम योग्यता” रखते हों, जैसे डॉक्टर, प्रोफेसर और बेहद कुशल इंजीनियर। इसके उलट, कंपनियों को ऐसे प्रशिक्षु या सस्ते टेक वर्कर्स को लाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए जो कम वेतन पर काम करते हैं और परिवार को भी अमेरिका ले आते हैं।

लटनिक ने कहा, “यह विचार ही गलत है कि सस्ते टेक कंसल्टेंट्स को अमेरिका में बुलाया जाए और वे अपने परिवार को भी ले आएं। यह मेरे लिए पूरी तरह से अनुचित है और राष्ट्रपति ट्रंप भी मेरी इस सोच से सहमत हैं।”

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में नए H-1B वीज़ा आवेदनों (पहली बार और रिन्युअल दोनों) पर $100,000 सालाना फीस लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, मौजूदा वीज़ा धारकों को इससे छूट दी गई है और वे अमेरिका के अंदर-बाहर बिना अतिरिक्त फीस के आ-जा सकेंगे।

इसके साथ ही अमेरिकी श्रम विभाग ने ‘Project Firewall’ नामक नई निगरानी पहल की भी घोषणा की है, जिसका उद्देश्य है कि H-1B प्रणाली का दुरुपयोग न हो और योग्य अमेरिकी नागरिकों के रोजगार अधिकारों की रक्षा हो। इस योजना के अंतर्गत उन नियोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो वीज़ा नियमों का उल्लंघन करते हैं या फर्जीवाड़ा करते हैं।

श्रम मंत्री लॉरी चावेज-डीरेमर ने कहा, “प्रोजेक्ट फायरवॉल की शुरुआत से हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कंपनी को H-1B वीज़ा प्रणाली के दुरुपयोग की इजाजत न मिले और उच्च-योग्यता वाली नौकरियां पहले अमेरिकियों को ही मिलें।”

इन सभी बयानों और नीतियों से स्पष्ट है कि ट्रंप सरकार H-1B वीज़ा के मौजूदा स्वरूप को पूरी तरह से पुनर्गठित करने की दिशा में बढ़ रही है। फरवरी 2026 तक जब यह नई फीस प्रणाली लागू होगी, तब तक वीज़ा प्रक्रिया में एक निर्णायक बदलाव देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया