न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के वक्त आत्मघाती धमाका, 31 लोगों की मौत; राजधानी में इमरजेंसी घोषित

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके में 31 लोगों की मौत और 22 से अधिक घायल। हमले के बाद राजधानी में इमरजेंसी लागू, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 4:44:28

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के वक्त आत्मघाती धमाका, 31 लोगों की मौत; राजधानी में इमरजेंसी घोषित

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर दहशतगर्दी की चपेट में आ गई है। जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद क़स्र-ए-ख़दीजतुल कुबरा में आत्मघाती बम धमाका हुआ, जिसमें अब तक 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है, जबकि 22 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और नमाज में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

धमाके के बाद राजधानी में हाई अलर्ट, इमरजेंसी लागू

मस्जिद परिसर में हुए विस्फोट के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने शिया मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल धमाके के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और किसी आतंकी संगठन या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मस्जिद के प्रवेश द्वार पर किया गया आत्मघाती हमला

HTN वर्ल्ड न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हमलावर ने मस्जिद के मुख्य गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद पुलिस, रेस्क्यू टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन से बात करते हुए अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि मेन इमरजेंसी के साथ-साथ ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

पहले भी दहल चुका है इस्लामाबाद

यह पहला मौका नहीं है जब इस्लामाबाद को इस तरह के हमले का सामना करना पड़ा हो। करीब तीन महीने पहले, 11 नवंबर 2025 को राजधानी के G-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट की इमारत के बाहर आत्मघाती धमाके हुए थे। उस हमले में भी 12 लोगों की जान गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस वक्त पाकिस्तान ने इन धमाकों के लिए भारत पर आरोप लगाने की कोशिश की थी, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था।

भारत पर आरोपों को विदेश मंत्रालय ने बताया था भ्रामक

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तब कहा था कि पाकिस्तान की यह पुरानी आदत है कि वह झूठे नैरेटिव गढ़कर अपने ही देश की असल समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश करता है। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के नेता राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता संघर्ष से जूझ रहे हैं और उसी का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जाते हैं। इस्लामाबाद में हुए ताजा धमाके ने एक बार फिर पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन