न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पर 500% टैरिफ नहीं, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी का बड़ा बयान, असली टारगेट का किया खुलासा

भारत पर 500 फीसदी टैरिफ को लेकर अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान सामने आया है। जानिए रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की रणनीति, चीन क्यों है असली निशाना और भारत पर क्या है आधिकारिक रुख।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 8:05:51

भारत पर 500% टैरिफ नहीं, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी का बड़ा बयान, असली टारगेट का किया खुलासा

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ऐसे कठोर टैरिफ लागू करने के लिए अमेरिकी सीनेट की औपचारिक मंजूरी की जरूरत नहीं है। हालांकि, बेसेंट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस बार इस कड़े कदम का मुख्य निशाना भारत नहीं बल्कि चीन है।

स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदने की अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। उनका दावा है कि अमेरिकी दबाव और सख्त व्यापार रुख के चलते भारत ने पहले आयात घटाया और अब रूसी तेल की खरीद पूरी तरह रोक दी है।

क्या है 500% टैरिफ वाला प्रस्ताव?

जिस विधेयक का उल्लेख ट्रेजरी सेक्रेटरी कर रहे थे, उसे रूस सैंक्शंस बिल (Russia Sanctions Bill) कहा जा रहा है। इसके तहत अमेरिका उन देशों पर कम से कम 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान कर सकता है, जो रूस से कच्चा तेल या ऊर्जा उत्पाद खरीदते हैं। इस महीने की शुरुआत में इस बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद यह वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

बेसेंट ने इंटरव्यू में क्या कहा?

एक साक्षात्कार में स्कॉट बेसेंट ने बताया, “रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने सीनेट में पेश किया है। यह पास होता है या नहीं, यह देखना होगा। लेकिन हमारा मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप को इसकी आवश्यकता नहीं है। वे इसे IEPA (International Emergency Powers Act) के तहत सीधे लागू कर सकते हैं। हालांकि, सीनेट चाहती है कि उन्हें यह अधिकार औपचारिक रूप से सौंपा जाए।”

यूरोप पर भी अमेरिका का तीखा हमला

व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से यूरोप पर भी सवाल उठाए गए हैं। बेसेंट ने कहा कि चार साल बीत जाने के बावजूद यूरोपीय देश अब भी रूसी तेल खरीद रहे हैं, जो अप्रत्यक्ष रूप से उसी युद्ध को फंड कर रहा है, जिससे वे खुद प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूसी तेल का आयात बढ़ाया था, लेकिन ट्रंप द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने पहले खरीद कम की और अब पूरी तरह बंद कर दी है।

चीन पर सबसे बड़ा फोकस

स्कॉट बेसेंट ने चीन को रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय से चीन पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की रणनीति पर काम कर रहा है, क्योंकि चीन रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसके युद्ध प्रयासों को आर्थिक रूप से सहारा दे रहा है। अमेरिका की नजर में यही वजह है कि चीन इस नीति का मुख्य लक्ष्य है।

500% टैरिफ बिल पर भारत की आधिकारिक प्रतिक्रिया

रूस पर प्रस्तावित अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम इस प्रस्तावित विधेयक से पूरी तरह परिचित हैं और इससे जुड़े सभी घटनाक्रमों पर लगातार और बारीकी से नजर रखे हुए हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया