न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लश्कर के आतंकी की सरेआम हत्या: हाफिज सईद के करीबी शेख मुजाहिद को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी किया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी और हाफिज सईद के करीबी शेख मुजाहिद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। कसूर जिले के कोट राधा किशन में हुई इस वारदात ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 8:04:08

लश्कर के आतंकी की सरेआम हत्या: हाफिज सईद के करीबी शेख मुजाहिद को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से छलनी किया

लाहौर (पीटीआई): पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा से कथित रूप से जुड़े आतंकी शेख मुजाहिद की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। मात्र 28 वर्ष का यह युवक हाफिज सईद का करीबी बताया जा रहा था। उसे अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। हालांकि, पंजाब पुलिस का कहना है कि मृतक का किसी प्रतिबंधित संगठन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था।

यह सनसनीखेज वारदात कसूर जिले के कोट राधा किशन इलाके में हुई, जो लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईसा खान ने जानकारी दी कि शेख मुजाहिद दो स्थानीय गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प का शिकार हो गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इलाके में रेहान और फैजान नाम के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर भिड़ंत हुई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू होते ही मुजाहिद, जो उस समय वहां मौजूद था, गोलियों की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर 20 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां अब इस मामले की तहकीकात कर रही हैं कि यह गोलीबारी सिर्फ आपसी विवाद थी या इसके पीछे कोई आतंकी साजिश भी छिपी है।

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही आपसी गुटबाजी और आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाएं एक बार फिर देश की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी