न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने दिखाई टैरिफ की तलवार! इन 10 देशों पर सबसे भारी पड़ेगा असर – जानिए कौन है इस सूची में सबसे ऊपर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। जानिए किन 10 देशों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, और भारत-पाकिस्तान की स्थिति क्या है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 12:30:31

ट्रंप ने दिखाई टैरिफ की तलवार! इन 10 देशों पर सबसे भारी पड़ेगा असर – जानिए कौन है इस सूची में सबसे ऊपर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनिया भर के व्यापारिक समीकरणों को हिला दिया है। इस बार उन्होंने भारत समेत 96 देशों पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला लिया है, जो 7 अगस्त 2025 से लागू होगा। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले का सबसे गहरा प्रभाव ब्राजील पर पड़ने की संभावना है, जिस पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लागू करने की बात हो रही है। वहीं, व्हाइट हाउस ने 31 जुलाई को जारी एक नए आदेश में स्पष्ट किया कि सीरिया इस नए टैरिफ सिस्टम से सबसे अधिक प्रभावित होगा। सीरिया पर 41 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है, जो उसे सीधे आर्थिक झटके देने वाला कदम माना जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान भी टैरिफ की चपेट में

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत और पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत का टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। व्हाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर इस टैरिफ नीति से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की गई है। जिन देशों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया गया है, उनमें सीरिया (41%), लाओस (40%), म्यांमार (40%), और स्विट्जरलैंड (39%) शामिल हैं। इसके अलावा, इराक को भी टॉप 10 प्रभावित देशों में गिना जा रहा है, जहां 35 प्रतिशत टैरिफ लागू किया गया है।

टैरिफ लागू होने की तारीख बढ़ी

हालांकि शुरुआत में ट्रंप प्रशासन ने इस नई टैरिफ नीति को 1 अगस्त से लागू करने की बात कही थी, लेकिन अब इस नीति को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। यानी भारत और पाकिस्तान सहित बाकी देशों को थोड़ी राहत मिल गई है। जानकारों के अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील अभी पूरी तरह से अंतिम रूप नहीं ले पाई है। ट्रंप इस टैरिफ के जरिए भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं ताकि वह कृषि और डेयरी सेक्टर को शामिल करते हुए जल्द समझौते पर दस्तखत कर दे। फिलहाल भारत इस पर सहमत नहीं है।

अन्य देशों पर भी भारी शुल्क

डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका और अल्जीरिया पर 30 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत, कंबोडिया और कोस्टा रिका पर क्रमशः 19 प्रतिशत और 15 प्रतिशत का टैरिफ लागू किया है। घाना पर भी 15 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। उधर, अमेरिका और चीन के बीच भी एक अहम व्यापार समझौता आकार ले रहा है, लेकिन वहां अभी टैरिफ को लेकर अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।

ट्रंप की टैरिफ नीति से सर्वाधिक प्रभावित 10 देश:

सीरिया – 41%
लाओस – 40%
म्यांमार – 40%
स्विट्जरलैंड – 39%
इराक – 35%
सर्बिया – 35%
अल्जीरिया – 30%
बोस्निया एंड हर्जेगोविना – 30%
लीबिया – 30%
दक्षिण अफ्रीका – 30%

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?