न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय डॉक्टरों को H-1B वीजा में छूट मिलने की संभावना, नहीं देना पड़ेगा 1 लाख डॉलर का शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप H-1B वीजा शुल्क बढ़ाने के बाद भारतीय डॉक्टरों को राहत देने पर विचार कर रहे हैं। अगर छूट मिली, तो उन्हें 1 लाख डॉलर का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 9:36:27

भारतीय डॉक्टरों को H-1B वीजा में छूट मिलने की संभावना, नहीं देना पड़ेगा 1 लाख डॉलर का शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा शुल्क बढ़ाकर कई देशों और पेशों को चौंका दिया है, लेकिन अब खबर है कि इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन भारतीय डॉक्टरों को H-1B वीजा शुल्क में छूट देने पर विचार कर रहा है। फिलहाल इस वीजा का शुल्क 1 लाख डॉलर निर्धारित किया गया है, लेकिन डॉक्टरों को इससे राहत मिल सकती है। ट्रंप ने 19 सितंबर को इस संबंध में नया कानून भी लागू किया था, जिसके बाद यह खबर सामने आई।

आईटी सेक्टर और मेडिकल पेशे में हड़कंप

ट्रंप की इस घोषणा के बाद भारत के आईटी और मेडिकल सेक्टर में हलचल मच गई। भारत H-1B वीजा का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता देश है। अमेरिका के बड़े अस्पताल जैसे मेयो क्लिनिक, क्लीवलैंड क्लिनिक और सेंट जूड हॉस्पिटल H-1B वीजा पर काफी हद तक निर्भर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ मेयो क्लिनिक के पास 300 से ज्यादा स्वीकृत H-1B वीजा हैं। ऐसे में अगर डॉक्टरों को वीजा शुल्क में छूट मिलती है, तो यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

अमेरिका में डॉक्टरों की कमी की चिंता

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि भारी H-1B शुल्क डॉक्टरों की कमी को बढ़ा सकता है। अमेरिका में कई अस्पताल और मेडिकल रेजिडेंट्स को लाने के लिए H-1B वीजा पर निर्भरता ज्यादा है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने कहा, "यह कानून संभावित छूटों की अनुमति देता है। इसमें मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर शामिल हो सकते हैं।" अगर वीजा शुल्क में छूट नहीं मिली, तो अमेरिका में मेडिकल स्टाफ की कमी और बढ़ सकती है।

ट्रंप प्रशासन का रुख और H-1B वीजा शुल्क

ट्रंप प्रशासन ने पहले ही बताया था कि 21 सितंबर या उसके बाद दायर किए जाने वाले नए H-1B आवेदन पर 1 लाख डॉलर का शुल्क लगेगा। ध्यान दें कि यह सिर्फ एक बार का भुगतान है और इसे सालाना शुल्क न समझा जाए। भारत और अमेरिका के बीच पहले ही टैरिफ और ट्रेड को लेकर तनाव की स्थिति थी, लेकिन अब वीजा नीति पर भी चर्चा शुरू हो गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर इस मामले पर बातचीत की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
‘बटवारा 1947’ की नाकामी के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बड़ा दांव, ‘घातक’ के सीक्वल पर चल रहा काम
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Gen-Z पर बीजेपी का फोकस, नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी समेत पांच नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़की BJP, नितिन नवीन बोले- ‘सम्मान और विरासत से समझौता मंजूर नहीं’
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; अभिनेत्री ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर योगी सरकार को घेरा
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही मचाई तबाही, 24 घंटे में बिक गए 2.7 लाख टिकट, करोड़ों की कमाई
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
बारिश में चाचा ने लगाए जबरदस्त ठुमके, ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस देख लोटपोट हुए यूजर्स
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, नितांशी गोयल संग करेंगे रोमांस और डर का तड़का
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
तेलंगाना में जमीन आवंटन पर घमासान, CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ लोकायुक्त पहुंची BRS; 200 करोड़ की जमीन को लेकर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
इमरान हाशमी के आगे सनी देओल की फिल्म पस्त, 'आवारापन 2' ने 8 दिन में छुआ 119 करोड़ का आंकड़ा
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
उम्र बढ़ने के साथ स्किन का रखें ख्याल, डाइट में शामिल करें इन 5 सीड्स का पाउडर
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पाखी हेगड़े के एक खुलासे से चौंकीं आम्रपाली दुबे, निरहुआ से शादी के प्रपोजल की बात पर मचा बवाल
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक
पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से हैं परेशान? कच्चे दूध में मिलाकर लगाए ये 3 चीजें, घर पर तैयार करें फेस पैक