न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढाका एयरफोर्स विमान हादसा: ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की टक्कर से 25 छात्रों समेत 27 की मौत, स्कूल की इमारत पर गिरा था फाइटर जेट

इस भीषण हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 25 मासूम छात्र शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और बांग्लादेश की सैन्य प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 1:22:28

ढाका एयरफोर्स विमान हादसा: ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की टक्कर से 25 छात्रों समेत 27 की मौत, स्कूल की इमारत पर गिरा था फाइटर जेट

बांग्लादेश की राजधानी ढाका सोमवार को एक भयावह हादसे का गवाह बनी, जब वायुसेना का एक ट्रेनिंग फाइटर जेट शहर के उत्तरा इलाके में स्थित एक स्कूल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 25 मासूम छात्र शामिल हैं। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और बांग्लादेश की सैन्य प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बांग्लादेश एयरफोर्स के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) विभाग के अनुसार, एफ-7 बीजीआई ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ने सोमवार को दोपहर 1:06 बजे ढाका के एक एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। उड़ान के लगभग 25 मिनट बाद, विमान उत्तरा क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और उस समय कक्षा में मौजूद दर्जनों छात्र उसकी चपेट में आ गए।

मंगलवार सुबह एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, ढाका स्थित 'नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट' के मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक सईदुर रहमान ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि करीब 78 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पांच लोगों की हालत गंभीर है।

bangladesh plane crash,dhaka air force accident,milestone school dhaka,f-7 bgi aircraft,bangladesh air force,south asia news,ispr bangladesh,fighter jet crash

प्रमुख बांग्लादेशी अखबार, 'द डेली स्टार' ने रहमान के हवाले से बताया, "मृतकों में 25 बच्चे हैं, जिनमें कई की उम्र 12 साल से कम है। अन्य दो पीड़ितों में विमान का पायलट और एक स्कूल शिक्षिका शामिल हैं।"

करीब 78 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है, जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। 20 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि छह शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इनके डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं। घायलों में अधिकांश बच्चे ही हैं।

bangladesh plane crash,dhaka air force accident,milestone school dhaka,f-7 bgi aircraft,bangladesh air force,south asia news,ispr bangladesh,fighter jet crash

आईएसपीआर के मुताबिक, इस हादसे में कुल 171 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बांग्लादेशी सेना के जवान और फायर सर्विस के आठ इंजन घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फायर सर्विस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एयरक्राफ्ट स्कूल की दो मंजिला इमारत से टकराया।

फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद जाहेद कमाल ने बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र 'प्रोथोम अलो' से कहा, "दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर तीसरी और चौथी कक्षा की पढ़ाई चल रही थी, जबकि दूसरी मंजिल पर दूसरी और पांचवीं कक्षा के बच्चे मौजूद थे। पास में ही प्रिंसिपल ऑफिस का मीटिंग रूम था और एक कोचिंग क्लास भी चल रही थी।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब