न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इतिहास रचता बिटकॉइन: पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, बाजार पूंजी 2.41 ट्रिलियन डॉलर

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने सोमवार को एक नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली बार इसकी कीमत 1,21,000 डॉलर के स्तर को पार कर गई है, जो क्रिप्टोकरेंसी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 3:08:30

इतिहास रचता बिटकॉइन: पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, बाजार पूंजी 2.41 ट्रिलियन डॉलर

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने सोमवार को एक नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली बार इसकी कीमत 1,21,000 डॉलर के स्तर को पार कर गई है, जो क्रिप्टोकरेंसी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उछाल मानी जा रही है। 2.75 प्रतिशत की इस ताजा तेजी के साथ बिटकॉइन का बाजार पूंजीकरण अब 2.41 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो इसे वैश्विक स्तर पर एक बेहद प्रभावशाली डिजिटल संपत्ति के रूप में स्थापित करता है।

60 अरब डॉलर से अधिक का ट्रेडिंग वॉल्यूम

बिटकॉइन की यह रिकॉर्ड तेजी केवल संख्या का खेल नहीं है, बल्कि इसमें निवेशकों की गहरी दिलचस्पी भी परिलक्षित होती है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार, अब तक के कारोबार में ट्रेडिंग वॉल्यूम 60 अरब डॉलर से अधिक दर्ज की गई है। साल की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन की कीमत में 29 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे यह स्पष्ट है कि क्रिप्टो में निवेशकों की वापसी हो रही है, खासकर बड़े और संस्थागत निवेशकों की।

एथेरियम ने भी पकड़ी रफ्तार

बिटकॉइन की बढ़त के साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की कीमत भी 3.28 प्रतिशत बढ़कर 3,054.96 डॉलर पर पहुंच गई है। इसका मार्केट कैप 368.77 अरब डॉलर और ट्रेडिंग वॉल्यूम 21.62 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि पूरा क्रिप्टो बाजार एक नई उछाल के दौर में प्रवेश कर चुका है।

संस्थागत निवेश बना तेजी का इंजन

बिटकॉइन की इस ऐतिहासिक रफ्तार के पीछे खुदरा निवेशकों के बजाय संस्थागत निवेशकों का हाथ माना जा रहा है। सीआईएफडीएक्यू के संस्थापक और अध्यक्ष हिमांशु मराडिया के अनुसार, "संस्थागत मांग बिटकॉइन के मूल्यवृद्धि का प्रमुख चालक बनी हुई है। अमेरिकी बिटकॉइन ईटीएफ में अब तक 50 अरब डॉलर से अधिक का शुद्ध निवेश हो चुका है। अकेले ब्लैकरॉक ने 65 अरब डॉलर से अधिक का बिटकॉइन अपने पास रखा है।"

कॉर्पोरेट ट्रेजरी में बिटकॉइन को शामिल करने की प्रवृत्ति भी लगातार बढ़ रही है। इससे यह स्पष्ट है कि डिजिटल एसेट्स को अब जोखिम भरे निवेश नहीं, बल्कि स्थायी पोर्टफोलियो का हिस्सा माना जा रहा है।

अमेरिका की नीति और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी योगदानकर्ता

मराडिया का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन के क्रिप्टो समर्थक रुख और ईटीएफ अप्रूवल के मानदंडों में ढील ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है। राष्ट्रपति ट्रम्प प्रशासन की रणनीति बिटकॉइन को एक रणनीतिक रिजर्व के रूप में देखने की रही है, जिससे नीतिगत समर्थन मिल रहा है।

इसके अलावा कमजोर अमेरिकी डॉलर, बढ़ती सरकारी ट्रेजरी मांग और सॉवरेन क्रेडिट डाउनग्रेड जैसी वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों ने भी बिटकॉइन को "हेज एसेट" के रूप में मजबूती दी है।

बिटकॉइन अब मुख्यधारा की संपत्ति

बिटकॉइन को लेकर सबसे अहम बदलाव यह है कि अब इसे केवल एक सट्टात्मक निवेश के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि एक मुख्यधारा की संपत्ति माना जा रहा है। कॉइनबेस का एसएंडपी 500 में शामिल होना और नियामकीय स्पष्टता में सुधार, दोनों ही बिटकॉइन को अधिक वैध और विश्वसनीय बना रहे हैं।

मराडिया के मुताबिक, "बिटकॉइन की स्थिति कभी इतनी मजबूत नहीं रही। यह पूरी तेजी खुदरा निवेशकों के कारण नहीं, बल्कि विविध निवेश पोर्टफोलियो में डिजिटल एसेट्स की बढ़ती भूमिका का संकेत है।"

बिटकॉइन की ऐतिहासिक उछाल न केवल क्रिप्टो बाजार में नई जान फूंक रही है, बल्कि यह संकेत भी दे रही है कि डिजिटल करेंसी अब सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में एक प्रभावशाली स्तंभ बनने जा रही है। आने वाले दिनों में बिटकॉइन के 1,25,000 डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, और अगर ऐसा हुआ तो यह न केवल निवेशकों के लिए बल्कि वित्तीय इतिहास के लिए भी एक नया अध्याय होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब