न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'रात में आंख खुलती तो पाती वह मेरे साथ जबरदस्ती...', यूके सांसद एंड्रयू ग्रिफिथ्स पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप

यूके सांसद एंड्रयू ग्रिफिथ्स पर उनकी पूर्व पत्नी केट नाइवेटन ने रेप, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ITV की डॉक्यूमेंट्री में किए खुलासे से ब्रिटिश संसद और सोशल मीडिया में मचा हड़कंप।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 2:53:21

'रात में आंख खुलती तो पाती वह मेरे साथ जबरदस्ती...', यूके सांसद एंड्रयू ग्रिफिथ्स पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप

ब्रिटेन की पूर्व सांसद केट नाइवेटन (Kate Kniveton) ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी शादीशुदा जिंदगी के दर्दनाक अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने अपने पूर्व पति और कंजरवेटिव पार्टी के सांसद एंड्रयू ग्रिफिथ्स (Andrew Griffiths) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके साथ बलात्कार, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के साथ-साथ नवजात बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार करते थे। इन चौंकाने वाले आरोपों के बाद ब्रिटेन की संसद से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छिड़ गई है।

ITV की डॉक्यूमेंट्री 'Breaking the Silence: Kate’s Story' में केट नाइवेटन ने खुलासा किया कि जब वह सो रही होती थीं, तब एंड्रयू ग्रिफिथ्स उनके साथ जबरन संबंध बनाते थे। उन्होंने बताया, "रात को जब मेरी नींद खुलती तो पाती कि वह मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा होता। कई बार मैं चुप रह जाती थी, लेकिन कभी-कभी रोने लगती थी। जब मैं रोती, तो वह गुस्से में आकर मुझे बिस्तर से लात मारकर बाहर निकाल देता था।" उन्होंने आगे बताया कि हिंसा से बचने के लिए वह कभी खुद को कमरे में बंद कर लेती थीं, तो कभी घर छोड़ देती थीं।

एक दशक की पीड़ा और पांच साल की कानूनी लड़ाई

नाइवेटन का कहना है कि उन्होंने शादी के दस सालों तक शारीरिक और मानसिक हिंसा झेली और अलग होने के बाद भी अगले पांच सालों तक एंड्रयू ने कानूनी हथकंडों से उन्हें प्रताड़ित किया। उन्होंने यह भी कहा, “लोगों को लगता है कि घरेलू हिंसा सिर्फ गरीब और अशिक्षित तबके में होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह किसी भी वर्ग में हो सकती है। सांसद बनने के बाद मैंने ठान लिया था कि मैं घरेलू हिंसा के पीड़ितों की आवाज बनूंगी।”

एंड्रयू ग्रिफिथ्स कौन हैं?

एंड्रयू ग्रिफिथ्स कभी महिला अधिकारों के समर्थक के तौर पर पहचाने जाते थे। वह प्रधानमंत्री बनने वाली थेरेसा मे के चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं। लेकिन 2018 में उनका असली चेहरा तब उजागर हुआ, जब उन्होंने तीन सप्ताह में दो महिला कार्यकर्ताओं को 2,000 से अधिक अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। 2021 में फैमिली कोर्ट के जज ने उन्हें दोषी ठहराया कि उन्होंने अपनी पत्नी का बलात्कार किया और कई बार मारपीट की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका