न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ के बिना अमेरिका का अस्तित्व खतरे में, कोर्ट के फैसले पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ को अवैध करार दिया, जिस पर ट्रंप भड़क उठे। ट्रंप ने चेतावनी दी कि बिना टैरिफ अमेरिका आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएगा और उसकी सैन्य शक्ति खत्म हो जाएगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 8:46:16

टैरिफ के बिना अमेरिका का अस्तित्व खतरे में, कोर्ट के फैसले पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी अदालत के हालिया फैसले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नींद उड़ा दी है। अदालत ने ट्रंप प्रशासन के दौरान लगाए गए कई टैरिफ को अधिकारों का दुरुपयोग मानते हुए अवैध करार दिया। इस फैसले के बाद ट्रंप भड़क उठे और सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टैरिफ हटा दिए गए तो अमेरिका आर्थिक रूप से तबाह हो जाएगा और उसकी सैन्य शक्ति भी टिक नहीं पाएगी। रविवार को ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर फैसले को “रैडिकल लेफ्ट जजों” की साजिश बताया। उन्होंने यह भी कहा कि फैसला 7-4 के बहुमत से आया है, जिसमें एक जज डेमोक्रेट और ओबामा द्वारा नियुक्त थे। ट्रंप ने उस जज के वोट को “साहसी” और “देश को बचाने वाला” करार दिया।

ट्रंप का दावा – टैरिफ से बची अमेरिकी अर्थव्यवस्था

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में लिखा, “अगर हमने टैरिफ लागू नहीं किए होते, तो अमेरिका अब तक खरबों डॉलर का नुकसान उठा चुका होता। बिना टैरिफ हमारी सेना की ताकत भी तुरंत खत्म हो जाती और देश बर्बाद हो जाता।”

गौरतलब है कि 29 अगस्त को अमेरिकी कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ को अवैध करार देते हुए कहा कि इनका आधार इंटरनेशनल इमरजेंसी इकनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) था, जबकि इस कानून में टैरिफ लगाने की कोई स्पष्ट शक्ति राष्ट्रपति को नहीं दी गई है। अदालत ने साफ किया कि टैरिफ तय करने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास है।

फैसले के पीछे अदालत की दलील

कोर्ट ने माना कि ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का मकसद वैश्विक व्यापार घाटे को संतुलित करना और फेंटानिल जैसी खतरनाक दवाओं की तस्करी रोकना था। लेकिन अदालत के अनुसार ये स्थितियां IEEPA में बताई गई “असामान्य और असाधारण खतरे” की परिभाषा में नहीं आतीं। इसलिए ट्रंप के फैसले कानूनी दायरे से बाहर थे।

हालांकि, अदालत ने टैरिफ को तुरंत समाप्त करने का आदेश नहीं दिया। इन्हें 14 अक्टूबर तक लागू रहने की अनुमति दी गई है, ताकि ट्रंप प्रशासन इस बीच सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सके। ट्रंप को उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय उनके पक्ष में फैसला देगा।

ट्रंप की प्रतिक्रिया और आगे की राह

ट्रंप ने इस निर्णय को “बेहद पक्षपातपूर्ण और देशविरोधी” बताया। उन्होंने दावा किया कि अगर यह फैसला कायम रहता है, तो अमेरिका की आर्थिक और सैन्य ताकत पर गहरा असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे इस लड़ाई में उनका साथ दें।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फैसला केवल उन टैरिफ पर लागू होता है जो IEEPA के तहत लगाए गए थे। स्टील और एल्यूमिनियम जैसे अन्य टैरिफ, जो अलग कानूनी प्रावधानों के आधार पर लगाए गए थे, इस फैसले से प्रभावित नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया