Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

गांधी जयंती पर जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भी मौजूद रहे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Oct 2026 4:02:45

सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

जयपुर में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शासन सचिवालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सचिवालय परिसर में आयोजित राम धुन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

राम धुन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित अन्य भजनों का श्रवण किया। कार्यक्रम में गांधी जी के विचारों और उनके जीवन से जुड़े आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पक्ष की झलक भी देखने को मिली।

गांधी सर्किल पर राज्यपाल के साथ पुष्पांजलि


इसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचे। यहां दोनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने राम धुन की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।

कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद मंजू शर्मा और जयपुर के महापौर सुनील कोठारी भी मौजूद रहे। इनके अलावा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके