न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

सलमान खान ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। रणवीर सिंह ने भी उन्हें ‘कैप्टन करेजियस’ कहकर सम्मान दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Oct 2026 8:24:22

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा हो रही है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान के कॉकपिट तक पहुंचने और यात्रियों की मदद करने वाले कैप्टन की अब बॉलीवुड से भी सराहना मिली है। अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया।

सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ उड़ान भरने में मजा आएगा.. शाबाश भाई.. कैप्टन #SmitMachchhar।” सलमान की इस पोस्ट में कैप्टन की हिम्मत और मुश्किल परिस्थिति में किए गए प्रयास की सराहना की गई।

रणवीर सिंह ने भी बढ़ाया हौसला

सलमान खान से पहले अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कैप्टन स्मित मच्छार के प्रति सम्मान जताया। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर कैप्टन की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें “कैप्टन करेजियस” यानी साहसी कैप्टन कहा। पोस्ट के साथ उन्होंने सैल्यूट और भारतीय झंडे वाले इमोजी का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘जान से गुजरते हैं’ भी पोस्ट के बैकग्राउंड में लगाया।

कैसे घायल हुए थे कैप्टन स्मित मच्छार

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के कॉकपिट में ओमान के एक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था। इस घटना में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें वह खून से लथपथ हालत में कॉकपिट के दरवाजे पर दिखाई दिए।

घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी हालत ठीक बताई गई। इस घटना के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की जा रही है।

पीएम मोदी से बातचीत में कैप्टन ने बताई उस वक्त की स्थिति

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने घटना के दौरान अपनी स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि विमान नीचे जा रहा था और घायल होने के बावजूद वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे।

कैप्टन ने बताया, “मुझे पता था कि विमान नीचे जा रहा है... मैं ज़मीन पर गिर गया था। मैंने खुद से कहा कि दरवाज़ा ठीक वहीं है, बस उसे खोलना है। मैं ऐसा करने में कामयाब रहा और लोग अंदर आ गए।”

कैप्टन स्मित मच्छार ने यह भी बताया कि उस मुश्किल घड़ी में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उनके इस बयान से घटना के दौरान उनके सामने मौजूद परिस्थितियों और उनके प्रयासों की जानकारी मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया