Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

22 साल से नहीं हटाया चेहरे का मेकअप! महिला की हालत देख कांप उठे लोग – जानिए पूरी कहानी

22 साल तक लगातार मेकअप हटाए बिना रहने वाली एक महिला की स्किन इतनी खराब हो गई कि लोग उसे पहचान तक नहीं पा रहे। जानें क्या हुई चौंकाने वाली गलती और उससे मिलने वाली जरूरी सीख।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 9:41:29

22 साल से नहीं हटाया चेहरे का मेकअप! महिला की हालत देख कांप उठे लोग – जानिए पूरी कहानी

मेकअप करना आज की दुनिया में आम बात है — लड़कियाँ हो या महिलाएं, सभी खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर मेकअप को हटाए बिना लगातार चेहरे पर लगाए रखा जाए, तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है? चीन की एक महिला गाओ के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

गाओ को मेकअप करना बेहद पसंद था। बीते 22 सालों से वो हर दिन मेकअप करती रही, लेकिन हर रात उसे हटाना उसे "झंझट" लगता था। उसका तर्क था — “अगर अगली सुबह फिर से मेकअप करना ही है, तो रात को हटाने की क्या जरूरत?” शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन फिर एक दिन ऐसा आया जिसने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी।

चेहरे पर एलर्जी से सूजन, अब पहचानना भी मुश्किल

गाओ की लापरवाही का खामियाजा उसकी स्किन ने भुगता। इस साल उसे अचानक चेहरे पर भयानक एलर्जी हो गई। चेहरा इतना सूज गया कि वो खुद को आईने में भी नहीं पहचान पाई। बाहर निकलने से डरने लगी, लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया। उसने बताया, "ऐसा लगता है जैसे हज़ारों चींटियाँ मेरे चेहरे पर दौड़ रही हों, हर वक्त खुजली और जलन होती है।"
woman wore makeup 22 years,makeup allergy case,makeup without removal danger,skin damage from makeup,viral makeup story china,makeup hygiene tips,face swelling due to makeup,skincare after makeup,facewash importance after makeup सिर्फ पानी से चेहरा धोना काफी नहीं

गाओ ने अब सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को चेतावनी दी है: “कृपया मेकअप करें, लेकिन उसे हटाना न भूलें। सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं होता। अच्छी क्वालिटी का फेसवॉश ज़रूरी है। वरना एक दिन आपका सुंदर चेहरा डरावना रूप ले सकता है।”

डॉक्टर की जगह स्किन क्लिनिक का चुना रास्ता और बिगड़ी हालत

गाओ ने शुरू में डॉक्टर के बजाय स्किन क्लिनिक जाकर कुछ इंजेक्शन लगवा लिए, जिससे हालात और भी बिगड़ गए। चेहरा झुर्रियों से भर गया, एलर्जी और बढ़ गई। अब वह इस अनुभव से सीख लेकर बाकी लोगों को आगाह कर रही है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख लोगों के उड़ गए होश

जब गाओ की तस्वीरें वायरल हुईं, तो लाखों लोगों ने उसे देखा और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

- एक यूजर ने लिखा, “और कर लो मेकअप, अब तो अकल आई होगी।”

- दूसरे ने कहा, “बहन! तेरा चेहरा देखकर तो डर लग रहा है।”

- वहीं किसी ने यह तक कह दिया, “इस तरह के लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखो, ये कुछ भी कर सकते हैं।”

सीख क्या है?

यह घटना हमें एक अहम सबक देती है — ब्यूटी का मतलब सिर्फ दिखावा नहीं होता, बल्कि स्किन की देखभाल और हाइजीन भी उतनी ही जरूरी होती है। तो अगली बार जब आप मेकअप करें, तो उसे हटाना न भूलें। क्योंकि खूबसूरती तब तक ही मायने रखती है, जब तक वो सेहत को नुकसान न पहुंचाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology