Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 ही दिन में दूसरी बार गर्भवती हो गई महिला, एक ही दिन पैदा हुए दो बच्चे लेकिन दोनों जुड़वां नहीं

आज इस कड़ी में हम आपको एक हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे हैं जहां एक महिला ने एक ही दिन में दो बच्चों को जन्म दिया लेकिन दोनों जुडवां नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 4:40:56

5 ही दिन में दूसरी बार गर्भवती हो गई महिला, एक ही दिन पैदा हुए दो बच्चे लेकिन दोनों जुड़वां नहीं

आपने कई महिलाओं के बारे में सुना होगा जिन्होनें एक साथ कई बच्चों को पैदा किया हो। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे हैं जहां एक महिला ने एक ही दिन में दो बच्चों को जन्म दिया लेकिन दोनों जुडवां नहीं हैं। जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? इसको लेकर बताया जा रहा हैं कि महिला 5 ही दिन में दूसरी बार गर्भवती हो गई थी जिस वजह से ऐसा हुआ। यह जानकर हर कोई सोच में पड़ गया हैं। ये बेहद दुर्लभ मामला है। ऐसे केसेस केवल 0।3 फीसदी महिलाओं में ही देखने को मिले हैं। कई डॉक्टर्स का मानना है कि इंसानों में इस तरह का मामला होना मुमकिन नहीं है।
वेबसाइट मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, चौंकाने वाली यह खबर कैलिफोर्निया के सैन पाबलो की है। जहां का रहने वाला एक कपल उस वक्त खुशी से झूम उठा, जब मिसकैरिज के कुछ ही महीने बाद महिला दोबारा प्रेग्नेंट हो गई। सैन पाबलो की ओडालिस और उनके पति एंटोनियो मार्टिनेज प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर काफी खुश थे। 25 साल की ओडालिस बताती हैं कि जब उन्होंने अपना पहला अल्ट्रासाउंड करवाया, तो हैरान रह गईं। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वे एक नहीं, बल्कि दो बच्चों की मां बनने वाली हैं। ये दोनों बच्चे एक साथ कंसीव नहीं हुए थे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये दोनों एक ही हफ्ते में पांच दिन के अंतराल पर अलग-अलग कंसीव हुए थे। ओडालिस के गर्भ में भले ही दो बच्चे पल रहे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये जुड़वा नहीं हैं। दोनों पांच दिन के अंतराल में कंसीव हुए हैं। ये दोनों ही बच्चे 10 अगस्त 2021 को पैदा हुए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें जुड़वा नहीं माना। ओडालिस ने बताया कि उनके पति मिसकैरिज के बाद से काफी घबराए हुए थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी एक नहीं बल्कि दो बच्चों की मां बनने वाली हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology