चौंकाने वाला यह मामला सामने आने के बाद अमेरिकी अस्पतालों का रवैया और उसकी कार्यप्रणाली उजागर हुई है। अमेरिका की मिज नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर हैंडल @mxmclain से बिल की एक फोटो शेयर की है। जिसमें महिला से मुख्य सर्जरी के लिए 223 डॉलर (16 हजार 529 रुपए) चार्ज किया गया, लेकिन brief emotion के नाम पर 11 डॉलर यानी 815 रुपए अतिरिक्त वसूला गया। मिज के मुताबिक, वे अपना मस्सा निकलवाने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। जहां ऑपरेशन के बाद अस्पताल ने उसे जो बिल थमाया, उसे देखकर वह शॉक्ड रह गईं। मिज का कहना है कि उनसे अस्पताल वालों ने रोने के लिए अलग से पैसे वसूले थे।Mole removal: $223
— Midge (@mxmclain) September 28, 2021
Crying: extra pic.twitter.com/4FpC3w0cXu
















