न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति ने नहीं कराया डिश टीवी का रिचार्ज, पत्नी ने थाने पहुंच मांगा तलाक, जानें पूरा मामला

पति ने डिश टीवी का रिचार्ज नहीं कराया तो वह नाराज होकर पति से तलाक लेने के लिए महिला थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसे पति से तलाक चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 12:28:48

पति ने नहीं कराया डिश टीवी का रिचार्ज, पत्नी ने थाने पहुंच मांगा तलाक, जानें पूरा मामला

शादी का रिश्ता उतार-चढ़ाव वाला होता हैं जहां कई बार इसे हालात आते हैं कि रिश्ते को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ जाता हैं। लेकिन वहीँ आजकल कई ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं जहां लोग रिश्ते को बचाने की बजाय छोटी सी बात पर तलाक लेने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा हैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जहां पति ने डिश टीवी का रिचार्ज नहीं कराया तो वह नाराज होकर पति से तलाक लेने के लिए महिला थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसे पति से तलाक चाहिए।

जी दरअसल, यहां रहने वाले एक दंपति के घर में डिश का रिचार्ज खत्म हो गया था जिसके कारण नाराज पत्नी पति से अनबन करके मायके चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक, घर छोड़कर जाते समय नाराज पत्नी ने अपने पति से कहा कि अगर टीवी नहीं, तो बीवी भी नहीं। इस मामले में पत्नी की इस अनोखे कारण के कारण नाराजगी को लेकर पुलिस और काउंसलर दोनों हैरान थे।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी को माने तो, डिश टीवी का रिचार्ज खत्म हो जाने की वजह से पत्नी ससुराल को छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पति का कहना है कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी जेब में उस समय रिचार्ज के पैसे नहीं थे। इस मामले में युवक ने कहा कि उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह शाम को काम से लौटकर डिश टीवी का रिचार्ज करवा देगा, लेकिन शाम को उसके बटुए में पैसे नहीं थे। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और इसके बाद नाराज होकर युवती अपने मायके चली गई थी।

वहीं बिलासपुर के महिला थाना में काउंसिंग करने वाली नीता श्रीवास्तव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'ये स्थिति बेहद गंभीर है।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि, 'इस समय युवा दंपति छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर लेते हैं। जो धैर्य और समझदारी की कमी के चलते तलाक तक पहुंच जाता है।' वहीं इस मामले में भी मात्र ढाई सौ रुपए के टीवी रिचार्ज के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी तलाक की मांग करने लगी। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि हालांकि दोनों को समझाने के बाद विवाद शांत हुआ है और पत्नी मायके से वापल लौट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर