हमारे आसपास कई बार ऐसे मामले हो जाते आते हैं जो सभी को हैरानी में डाल देते हैं। कई लोग अपनी सनक के चलते ऐसे काम कर बैठते हैं जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया हैं अमेरिका के न्यूयॉर्क से जहां एक सनकी शख्स ने एक रेस्टोरेंट में सिर्फ इस वजह से आग लगा दी कि उसे रेस्टोरेंट ने चिकन बिरयानी देने से मना कर दिया था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ जाता है।














