शादी किसी भी लड़की की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव लेकर आता हैं जिसके बाद वह एक नए घर में जाकर नई दुनिया शुरू करती हैं। ऐसे में शादी में विदाई के दौरान दुल्हन और घरवालों को रोना तो आ ही जाता हैं। लेकिन इससे जुड़ा हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें विदाई के दौरान एक दुल्हन रोने की बजाय हंसते-मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं जिसे देख उसके घरवाले भी बोल उठे कि थोडा तो रो ले! शादी के इस वीडियो को Instagram पर bridal_lehenga_designn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं।














