न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद इसलिए नहीं चाहते अपने बच्चों की बॉलीवुड में एंट्री, ‘स्काई फोर्स’ की रिलीज से पहले उज्जैन पहुंचे वीर

एक्टर शाहिद कपूर (43) इन दिनों अपनी फिल्म 'देवा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 8:48:40

2 News : शाहिद इसलिए नहीं चाहते अपने बच्चों की बॉलीवुड में एंट्री, ‘स्काई फोर्स’ की रिलीज से पहले उज्जैन पहुंचे वीर

एक्टर शाहिद कपूर (43) इन दिनों अपनी फिल्म 'देवा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इस बीच एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बात की। जब शाहिद से पूछा गया कि वे अपने कौनसे गुणों को अपने बच्चों में देखना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि हमेशा सही काम करो, मैं हमेशा सही काम करने की कोशिश करता हूं, चाहे वो मेरे लिए हानिकारक हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं बस सही काम करुंगा। काफी सारी चीजें हैं, जो मैं नहीं चाहता कि वे मुझसे छीन लें।

मैं चाहता हूं कि वे ज्यादा कॉन्फिडेंट हों जो कि वो हैं क्योंकि मैं उतना कॉन्फिडेंट नहीं था। बस मैं चाहूंगा कि वे मेरा काम ना करें, पिक्चर में मत आना यार कुछ और करो। बहुत अप एंड डाउन होता है यार, बहुत रफ है। अगर वे इस फील्ड में आना चाहते हैं तो ये उनकी चॉइस है लेकिन मैं चाहूंगा कि कुछ ऐसा चुनें जो ईजी हो क्योंकि यह बहुत टफ है। बता दें शाहिद की शादी साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ हुई थी। उनके एक बेटा जैन कपूर और एक बेटी मीशा कपूर हैं।

शाहिद ने हाल ही 'देवा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान ‘देव अम्ब्रे’ की भूमिका निभाने के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा था कि ‘देवा’ मेरे दिल का टुकड़ा है। कई सालों से, लोग मुझे एक ऐसी फिल्म करने के लिए कह रहे थे जो लोगों को पसंद आए। मेरे लिए, यह मेरी जर्नी का अगला कदम है। यह मेरे करिअर की सबसे चैलेंजिंग फिल्मों में से एक रही है। ‘देवा’ के किरदार में इतना कुछ है कि मैं अभी बताना नहीं चाहता, आपको इसे 31 जनवरी को देखना होगा।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,shahid kapoor kids,shahid kapoor children,shahid bollywood,deva movie,veer pahariya,actor veer pahariya,sky force,mahakaleshwar temple,ujjain

‘स्काई फोर्स’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं वीर पहाड़िया

अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के लिए फैंस का इंतजार खत्म होने को है। यह फिल्म शुक्रवार (24 जनवरी) को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। इस फिल्म से अपने करिअर की शुरुआत करने जा रहे वीर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने आज गुरुवार को मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और फिल्म की सफलता की कामना की।

वीर ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की और गर्भगृह के द्वार पर मत्था टेका। पुजारी पीयूष चतुर्वेदी ने पूजा कराई, जबकि मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। वीर ने फिल्म की सफलता की कामना की। वीर फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर ‘अज्जामद बोयप्पा देवय्या’ के रोल में हैं, जिसमें उनकी पत्नी की भूमिका सारा निभा रही है। वीर को पिछले दिनों ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले में भी देखा गया था।

वीर ने कहा था कि एयरफोर्स के अधिकारी के रूप में डेब्यू करना और वह भी उस फिल्म में, जो गणतंत्र दिवस की अवसर पर रिलीज हो रही हो, यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। यह सम्मान की बात है कि मैं ऐसी भूमिका निभा रहा हूं, जो असली नायकों के साहस और बलिदान को दिखाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ