न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मनीषा ने कहा, बड़ी उम्र की महिलाओं को किया जाता है शर्मिंदा, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई ‘अनुजा’

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (54) ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जीतने के बाद मनीषा ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 8:06:43

2 News : मनीषा ने कहा, बड़ी उम्र की महिलाओं को किया जाता है शर्मिंदा, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई ‘अनुजा’

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (54) ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जीतने के बाद मनीषा ने पिछले साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। उनके ‘मल्लिका जान’ के किरदार ने सभी का ध्यान खींचा। अब मनीषा ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें अपनी उम्र को लेकर काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। मनीषा ने 'फ्री प्रेस जर्नल' के साथ बातचीत में कहा कि चाहे इंडस्ट्री में हो या कहीं और, उम्र बढ़ना महिलाओं के लिए एक बड़ा मुद्दा है।

हमें शर्मिंदा किया जाता है। मैंने कभी किसी ट्रॉल को किसी पुरुष को यह कहते नहीं सुना कि वह बूढ़ा हो गया है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ट्रॉल किया जाता है। यह उम्र को नीचा दिखाने जैसा है। उम्रवाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है। उम्र के चलते मुझे कई राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस से हटा दिया गया और कहा गया कि वो आपके लिए नहीं एक खास एज ग्रुप वालों के लिए है। हमारी बेइज्जती की जाती है। मैंने पूछा, 'ठीक है, अगर मेल स्टार भी उसी उम्र का है, या उससे ज्यादा उम्र का तो क्या वो अच्छा काम करता है। क्या उसे भी राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस से अलग रखा जाता?' वास्तव में नहीं।

मैंने ऐसा कम से कम दो से तीन राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में देखा है, उग्रवाद के कारण मुझे अलग रखा गया था। यह हमें प्रभावित करता है। उन्हें सिर्फ अधिक उम्र की अभिनेत्रियों से ऐतराज है। बहुत से लोग सोचते हैं कि ये बुड्ढी हो गई है। ये किस तरह का काम कर सकती है? कुछ सोचते हैं कि चलो इसे मां या बहन का रोल दे देते हैं। लेकिन महिलाएं दमदार भूमिकाएं निभा सकती हैं।

मुझसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने ऐसा किया है और मैं भी ऐसा करना चाहती हूं। मेरे अंदर भी जोश और आग है। मुझमें अभी भी और अधिक काम करने की भूख है। मैं एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ना चाहती हूं। उम्र तो सिर्फ एक नंबर है और वो मुझे नहीं रोकेगी। किसी को भी नहीं रोकना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मनीषा ने खान तिकड़ी सहित अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया है। लोग आज भी उनकी एक्टिंग और खूबसूरती पर फिदा हैं।

2 News : मनीषा ने कहा, बड़ी उम्र की महिलाओं को किया जाता है शर्मिंदा, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई ‘अनुजा’

9 साल की बच्ची के ईर्द-गिर्द घूमती है ‘अनुजा’ फिल्म की कहानी

फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। ‘अनुजा’ ने लाइव एक्शन शॉर्ट मूवी कैटेगरी में जगह बना ली है। पिछले दिनों लॉस एंजिल्स में लगी आग के चलते नॉमिनेशन को पोस्टपोन कर दिया गया था, लेकिन अब ये आज गुरुवार (23 जनवरी) को घोषित कर दिए गए। इससे पहले ये 17 जनवरी को अनाउंस होने वाले थे। ‘अनुजा’ से गुनीत के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी नाम जुड़ा है।

प्रियंका इस फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को एडम जे ग्रेव्स ने डायरेक्ट किया है। ये एक भारतीय-अमेरिकन फिल्म है। फिल्म की कहानी 9 साल की बच्ची के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बड़ी बहन पलक की तरह एक फैक्ट्री में काम और पढ़ाई करने के बीच एक ऑप्शन चुनने पर मजबूर हो जाती है। उसे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है। ‘अनुजा’ का रोल सजदा पठान ने निभाया है।

सजदा इससे पहले 2023 में आई फीचर फिल्म ‘द ब्रेड’ में काम कर चुकी हैं। इससे पहले ‘अनुजा’ न्यूयॉर्क शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, हॉलीवुड शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट लाइव इन एक्शन फिल्म और मॉन्ट क्लेयर फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड जीत चुकी है। बता दें कि गुनीत को साल 2023 में ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ के लिए ऑस्कर मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा