न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अथिया ने मैरिज एनवर्सरी पर राहुल पर लुटाया प्यार, सुनील ने भी किया विश, महाकुंभ मेले में पहुंचे अनुपम

इस देश में बॉलीवुड और क्रिकेट को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। ऐसे में अगर इन दोनों क्षेत्रों की हस्तियों का मिलन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 7:15:29

2 News : अथिया ने मैरिज एनवर्सरी पर राहुल पर लुटाया प्यार, सुनील ने भी किया विश, महाकुंभ मेले में पहुंचे अनुपम

इस देश में बॉलीवुड और क्रिकेट को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। ऐसे में अगर इन दोनों क्षेत्रों की हस्तियों का मिलन हो जाए तो उनकी लोकप्रियता समझी जा सकती है। ऐसी ही एक प्यारी जोड़ी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की है, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। आज गुरुवार (23 जनवरी) को यह कपल शादी की दूसरी सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर अथिया ने राहुल को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने शादी की खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर साझा की हैं।

अथिया और राहुल पारंपरिक शेरवानी और लहंगा पहने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाते हुए दिख रहे हैं। अथिया के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। उन्होंने इस तस्वीर पर प्यार जताते हुए लिखा, “Happy to my forever” (आगे हार्ट इमोजी और नजरबट्टू की इमोजी शेयर की है)। इसके अलावा अथिया ने शादी के एल्बम से एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों एक साथ कोई रस्म निभा रहे हैं। इसमें अथिया के भाई एक्टर अहान भी हैं।

अथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने भी मैरिज एनिवर्सरी की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अथिया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। अथिया पति की बाहों में हैं। दोनों कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं। अथिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि कपल पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। कुछ समय पहले जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की थी जिसमें एक पोस्टकार्ड भी शामिल था।

पोस्टकार्ड पर लिखा था, “हमारा छोटा सा आशीर्वाद जल्द ही आने वाला है।” अथिया और राहुल ने इंटिमेट तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। यहां तक कि नो फोन पॉलिसी रखी गई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियो लीक ना हों, इसके लिए सभी लोगों के फोन के कैमरे पर स्टीकर लगाए गए थे।

प्रार्थना करते समय, मेरी आंखों से आंसू बहने लगे : अनुपम खेर

इस समय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला जारी है। आम और खास सब इसमें शिरकत कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में अनुपम खेर का नाम भी शामिल हो गया है। अनुपम ने बुधवार (22 जनवरी) को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने आध्यात्मिक अनुभव शेयर करते हुए वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। क्लिप में अनुपम को डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। वे सूर्य भगवान को जल भी अर्पित कर रहे हैं।

अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाने के बाद मेरा जीवन सफल हो गया। मैंने पहली बार उस स्थान पर पहुंचकर मंत्रों का जाप किया, जहां मां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। प्रार्थना करते समय, मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। संयोग देखिए!

ठीक ऐसा ही आज से एक साल पहले अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ था! सनातन धर्म की जय हो।” उल्लेखनीय है कि महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया है। यह 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। अनुपम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस समय थिएटर्स में लगी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा