शादी के दौरान माहौल मजेदार बना रहता हैं जहां सेलेब्रेशन के साथ सभी रस्में निभाई जाती हैं। शादी में कई बार किन्हीं कारणों से नोकझोंक के पल भी देखने को मिल जाते हैं। आजकल तो सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े कई अनोखे वीडियो आते रहते हैं जो वायरल हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम भी आपके एक ऐसा ही नजारा लेकर आए हैं जहां शादी का मंडप कुश्ती का अखाड़ा बन गया और दूल्हा-दुल्हन सभी के सामने एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दिलचस्प वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thegushti नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में लग रहा है कि ये दोनों शादी के मंडप में नहीं, जंग के मैदान में बैठे हुए हैं।














