न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड हीरोइनों की वॉट लगाने वाली है महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा, लाल ड्रेस में नदी किनारे ढा रही कहर; Video

नीली नशीली आंखें, आंखों में सुरमा, सादगी भरा देसी लुक और हाथ में माला बेचने का अंदाज—मोनालिसा ने अपनी मासूमियत से हर किसी को दीवाना बना दिया।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 1:10:56

बॉलीवुड हीरोइनों की वॉट लगाने वाली है महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा, लाल ड्रेस में नदी किनारे ढा रही कहर; Video

सोशल मीडिया की ताकत किसी से छिपी नहीं है। कई लोग अपनी अनदेखी प्रतिभा के दम पर यहां से आम से खास बन गए। ढिंचैक पूजा, रानू मंडल, वड़ा पाव गर्ल और आईटी बाबा जैसे नाम इसके बड़े उदाहरण हैं। अब महाकुंभ 2025 में एक नई इंटरनेट सेंसेशन की चर्चा हो रही है—इंदौर के महेश्वर गांव की रहने वाली मोनालिसा। माला बेचने के लिए महाकुंभ पहुंचीं मोनालिसा का एक वीडियो वायरल होते ही वह सोशल मीडिया पर छा गईं।

देसी अंदाज ने मचाया धमाल

नीली नशीली आंखें, आंखों में सुरमा, सादगी भरा देसी लुक और हाथ में माला बेचने का अंदाज—मोनालिसा ने अपनी मासूमियत से हर किसी को दीवाना बना दिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि लोग उन्हें ‘वायरल गर्ल’ कहने लगे। हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स कह रहे हैं, 'बॉलीवुड हीरोइनों का वॉट लगने वाला है!'

लोकप्रियता बनी परेशानी

मोनालिसा को भले ही रातोंरात लोकप्रियता मिल गई हो, लेकिन यह उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं रही। महाकुंभ में हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन में लग गया, जिससे वह और उनका परिवार परेशान हो गया। इस वजह से उन्होंने महाकुंभ बीच में ही छोड़कर अपने घर लौटने का फैसला किया। हालांकि, खबरें हैं कि कई फिल्म निर्माता उनसे संपर्क कर रहे हैं और वह जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।

मोनालिसा की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में पहाड़ों और नदी किनारे लहराती दिख रही हैं। वीडियो में उनकी अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि नेटिज़न्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन इस वीडियो को लेकर कई लोग हैरान भी हैं और अंदाजा लगा रहे हैं कि यह असली नहीं है।

नेटिज़न्स ने किए मजेदार कॉमेंट्स

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "ये क्या? मोनालिसा का तो पूरा लुक ही बदल गया!" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "स्टारडम का असर है…" कुछ लोगों ने यह भी कहा कि "यह एआई का गलत इस्तेमाल हो रहा है।" एक अन्य ने अंदाजा लगाया, "फिल्म मिलने का असर है, मोनालिसा इतनी बदल गईं!"

सच्चाई क्या है?

अगर आप भी इस वीडियो को असली समझ रहे हैं, तो कैप्शन और डिस्क्लेमर जरूर पढ़ लें। यह वीडियो असल में मोनालिसा का नहीं है, बल्कि फेस स्वैप टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्लेमर में साफ बताया गया है कि यह केवल मनोरंजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए बनाया गया है, किसी को गुमराह करने या धोखा देने का कोई इरादा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप