वर्तमान समय तकनिकी का समय हैं जहां हर दिन के साथ नई टेकनोलॉजी विकसित हो रही हैं और इंसानों के काम को आसान बना रही हैं। बाजार में आपको हर काम की मशीन देखने को मिल जाएगी। ऐसे में अब महिलाओं के एक काम को और आसान करने की मशीन आ गई हैं। हम बात कर रहे हैं नेलपॉलिश लगाने वाली मशीन की। जी हां, बाजार में नेलपॉलिश लगाने वाली ऐसी मशीन आई हैं जिसमें उंगली डालने के बाद आप अपनी मनचाही डिजाईन उस पर बनवा सकते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट टेक एक्सप्रेस पर साझा किया गया हैं। यह मशीन लड़कियों को खूबसूरत नेल पॉलिश लगाने में मदद करेगी।














