तबाही मचाने वाला एक और वीडियो आया सामने! मैगी पर अत्याचार करते हुए अब किया गया आइसक्रीम के साथ मिक्स
एक वीडियो सामने आ रहा है मैगी आइसक्रीम रोल का जहां मैगी पर अत्याचार करते हुए आइसक्रीम के साथ मिक्स किया जा रहा हैं और रोल बनाया जा रहा हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Tue, 01 Feb 2022 9:01:53
सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो खाने से जुड़े हुए हैं। इस बीच मैगी से जुड़े भी कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे है। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर जनता भड़क गई। ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है मैगी आइसक्रीम रोल का जहां मैगी पर अत्याचार करते हुए आइसक्रीम के साथ मिक्स किया जा रहा हैं और रोल बनाया जा रहा हैं। ‘मैगी आइसक्रीम रोल’ की रेसिपी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसे बनाने वाले को जमकर कोस रहे हैं। ये अजीबोगरीब वीडियो इंस्टाग्राम पर thegreatindianfoodie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘ये मैगी की शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है मां।’