वैलेंटाइन वीक जारी हैं जहां सभी अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने में लगे हुए हैं। हांलाकि आपका इस बार का वैलेंटाइन अगली बार तक आपके साथ रहेगा या नहीं किसे पता! लेकिन इस बीच एक बुजुर्ग कपल का वीडियो वायरल हो रहा हैं जो वैलेंटाइन की सच्ची परिभाषा दिखाता हैं। इस वीडियो में दोनों का साथ देख आपकी आंखें भी नाम हो जाएगी। इस वीडियो को स्नेहा यादव नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था और इस वीडियो ने न जाने कितने लोगों का दिल जीत लिया है।














