न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में IITian Baba को मिली बहन, दोनों के बीच जुड़ा यह खास कनेक्शन

नाइशा नाम की इस लड़की ने खुद को अभय सिंह की बहन बताया और कहा कि उनकी और अभय सिंह की जिंदगी काफी हद तक एक जैसी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 8:41:22

महाकुंभ में IITian Baba को मिली बहन, दोनों के बीच जुड़ा यह खास कनेक्शन

प्रयागराज महाकुंभ में IITian बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह इन दिनों अपने बदले हुए रूप और खास कनेक्शन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दाढ़ी कटवा ली है और अब एकदम क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। महाकुंभ में उनकी जिंदगी में एक खास रिश्ता जुड़ा है—एक बहन। नाइशा नाम की इस लड़की ने खुद को अभय सिंह की बहन बताया और कहा कि उनकी और अभय सिंह की जिंदगी काफी हद तक एक जैसी है। अभय सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी बहन बनी नाइशा की कहानी भी उनकी तरह ही है। नाइशा ने भी विदेश में काफी समय बिताया और करीब दस साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहीं। अभय सिंह ने कहा कि हम दोनों ही हरियाणा से हैं, हम दोनों जाट हैं, और हमारी परवरिश भी लगभग एक जैसी हुई है। यही वजह है कि नाइशा और मैं एक गहरे कनेक्शन को महसूस करते हैं। अभय सिंह ने नाइशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उसकी जिंदगी की चुनौतियां और मेरी चुनौतियां एक जैसी हैं। उसने भी वही अनुभव देखे हैं जो मैंने देखे हैं। शायद यही वजह है कि हम इतनी आसानी से एक-दूसरे को समझ पाए। महाकुंभ में इस अनोखे भाई-बहन की जोड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है और उनके इस रिश्ते की कहानी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

आध्यात्मिक यात्रा ने जोड़ा नाइशा और अभय सिंह को

IITian बाबा अभय सिंह की नई बहन बनी नाइशा ने उनके प्रति अपनी गहरी कनेक्शन की वजह साझा की। नाइशा ने कहा कि मुझे अभय सिंह की वास्तविकता और ईमानदारी बहुत पसंद आई। सबसे पहले मैंने इसी बात पर कनेक्ट किया कि कोई तो सच्चाई पर बात कर रहा है। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारी वहीं खत्म नहीं हो जाती। बच्चों को प्यार और समझ देने की जरूरत होती है। कई बार बच्चों का व्यवहार उनके बैकग्राउंड और परवरिश पर निर्भर करता है। नाइशा ने बताया कि वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर काशी जा रही थीं, तभी उन्हें अभय सिंह के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात हुई और अध्यात्म को लेकर बहुत बातचीत हुई। मुझे ऐसा लगा कि जिसे मैं खोजने जा रही थी, वह यहीं मौजूद है। इसलिए मैंने वहीं रुकने का फैसला किया। नाइशा ने बताया कि वह दो दिन पहले ही प्रयागराज पहुंची थीं। उन्होंने पहले अभय सिंह के वीडियो देखे थे और उन्हें यह महसूस हुआ कि वह उनकी सोच और बातों से काफी मेल खाती हैं। नाइशा ने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे की बातों से बहुत कनेक्ट करते हैं। उनकी बातें सच्चाई और अनुभवों से भरी होती हैं।

खुद की खोज ने किया प्रेरित

नाइशा ने कहा कि मैं अभय को एक ऐसे इंसान के तौर पर देखती हूं जिसने खुद को समझा और अपना रास्ता खुद बनाया। उनकी ईमानदारी और सच्चाई ने मुझे बहुत प्रभावित किया। यही कारण है कि मैं अकेली नहीं हूं, ऐसे कई लोग हैं जो उनसे जुड़ना चाहते हैं। ऐसे लोग जिन्दगी में बहुत कम मिलते हैं जिन्होंने खुद को खोजा और पहचाना।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल