न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घनी और काली आइब्रो पाने का सस्ता घरेलू उपाय, चेहरे की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

काली और घनी आइब्रो न केवल आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारती हैं, बल्कि आपकी पूरी लुक को भी आकर्षक बनाती हैं। घनी आइब्रो होने से उनकी शेप भी बेहतर बनती है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 9:09:46

घनी और काली आइब्रो पाने का सस्ता घरेलू उपाय, चेहरे की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

काली और घनी आइब्रो न केवल आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारती हैं, बल्कि आपकी पूरी लुक को भी आकर्षक बनाती हैं। घनी आइब्रो होने से उनकी शेप भी बेहतर बनती है। हालांकि, कुछ लोगों की आइब्रो के बाल बहुत हल्के या कम होते हैं, जिससे उनकी खूबसूरती में कमी लगती है। आइए जानते हैं एक आसान घरेलू नुस्खा, जिससे आप नैचुरली अपनी आइब्रो को काला और घना बना सकते हैं।

नेचुरल उपाय अपनाएं और पाएं घनी आइब्रो

अब आपको आइब्रो पेंसिल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं। इस नेचुरल तरीके से आपकी आइब्रो काली और घनी दिखेंगी। इसके लिए आपको चाहिए:

एक अखरोट
थोड़ा सा बादाम का तेल
दो विटामिन ई के कैप्सूल

कैसे बनाएं यह पेस्ट

- सबसे पहले अखरोट को हल्का सा भून लें और फिर उसे अच्छी तरह से कूटकर पाउडर बना लें।
- अब एक छोटी कटोरी में बादाम का तेल डालें।
- इसके बाद, विटामिन ई के कैप्सूल काटकर तेल में डालें।
- इसमें कुटा हुआ अखरोट मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

कैसे करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले इस पेस्ट को अपनी आइब्रो पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे पूरी रात लगे रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से आपकी आइब्रो धीरे-धीरे काली और घनी होने लगेगी।

घनी और काली आइब्रो के लिए केमिकल फ्री तरीका

अगर आप बिना केमिकल के अपनी आइब्रो को घना और काला बनाना चाहती हैं, तो यह प्राकृतिक उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। अखरोट, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल में मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह से नेचुरल होते हैं, जो आपकी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर यह उपाय क्यों है खास?

अखरोट: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड बालों के रोम को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।
बादाम का तेल: इसमें विटामिन ए, डी, और ई होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को तेज करने के साथ-साथ उन्हें घना और चमकदार बनाते हैं।
विटामिन ई कैप्सूल: यह एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है, जो बालों को टूटने से बचाने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक है।

फायदे

- यह पूरी तरह से केमिकल फ्री है, जिससे किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता।
- यह उपाय सस्ता और आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।
- इसका नियमित उपयोग आपकी आइब्रो की प्राकृतिक सुंदरता को निखारता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल