महिलाएं जब भी आगे बढ़ने का विचार करती हैं तो उसमें उन्हें पुरुषों का पूर्ण समर्थन मिलना चाहिए जिसका एक हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया एक सपोर्टिंग प्रोफेसर के रूप में जिसने अपनी स्टूडेंट के रोते हुए बच्चे को गोद में लेकर लेक्चर पूरा किया ताकि वो अपने नोट्स सही तरह से ले सके और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मैडी मिलर शेवर (Maddy Miller-Shaver) नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। इंटरनेट पर इस वीडियो के आते ही लोग हैक स्मिथ के फैन हो चुके हैं।














