Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

युवक ने अपनी 75 लाख की टेस्ला कार को बम से उड़ाया, हैरान करने वाली वजह!; देखे वीडियो

कार की कीमत 75 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। असंतुष्ट ग्राहक ने 30 किलो डायनामाइट (Dynamite) का उपयोग करके इलेक्ट्रिक सेडान कार को उड़ा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 2:53:44

युवक ने अपनी 75 लाख की टेस्ला कार को बम से उड़ाया, हैरान करने वाली वजह!; देखे वीडियो

टेस्ला कार (Tesla Car) के एक असंतुष्ट ग्राहक द्वारा अपनी ही कार पर विस्फोटक लगाकर उड़ाने का मामला सामने आया है। ये घटना फिनलैंड के किमेनलाकोसो (Kymenlaakso, Finland) क्षेत्र की है। कार की कीमत 75 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। असंतुष्ट ग्राहक ने 30 किलो डायनामाइट (Dynamite) का उपयोग करके इलेक्ट्रिक सेडान कार को उड़ा दिया।

कार के मालिक Tuomas Katainen ने बताया कि जब मैंने टेस्ला कार खरीदी तो पहले 1,500 किमी ये अच्छी चली, तब तक यह एक उत्कृष्ट कार थी। लेकिन कुछ समय बाद ये बिगड़ गई, इसलिए मैंने कार को बनने के लिए सर्विस स्टेशन भेज दिया। लगभग एक महीने वर्कशॉप पर कार बनती रही और आखिर में मुझे फोन आया कि वे मेरी कार के लिए कुछ नहीं कर सकते। एकमात्र विकल्प पूरी बैटरी सेल को बदलना है।

Tuomas Katainen ने आगे बताया, 'मुझे बताया गया कि इसमें कम से कम 20,000 यूरो (17,08,783 रुपये) खर्च होंगे। ये सुनकर मैंने कहा मैं बिना रिपेयर ही अपनी कार लेने आ रहा हूं और अब मैं उसे उड़ा दूंगा।' दरअसल, रिपेयरिंग का चार्ज सुनकर और इसमें काफी टाइम लगने से वह खफा हो गया था। इसके बाद उसने बिगड़ी हुई Tesla Car में विस्फोट करने की योजना बनाई, इसके लिए उसने बाकायदा प्लानिंग की। कैमरे लगवाए, डायनामाइट मंगवाई, सुदूर इलाका सेलेक्ट किया और फिर एक झटके में कार को विस्फोट कर उड़ा दिया।

विस्फोट से बमुश्किल कार का कुछ हिस्सा बचा। हालांकि, मालिक विस्फोट के परिणाम से संतुष्ट नजर आया। उन्होंने यह भी कहा कि वह शायद दुनिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने टेस्ला कार में विस्फोट किया।

YouTube चैनल, Pommijatkat के क्रू ने टेस्ला कार में विस्फोट की शूटिंग की। इस वीडियो को यूट्यूब पर 17 दिसंबर को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 3।94 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology