न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उल्टा सवार होकर अंकल ने चलाई स्कूटी, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

आपने अब तक बाइक या स्कूटी को सामान्य तरीके से चलाते हुए कई बार देखा होगा। हर कोई दोपहिया वाहन पर सीधे बैठकर ही इसे चलाता है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने स्टंट के दौरान सबको चौंका दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 8:45:06

उल्टा सवार होकर अंकल ने चलाई स्कूटी, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश

आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। युवा हों, बच्चे हों या बुजुर्ग, हर कोई सोशल मीडिया पर समय बिताता है। दिनभर में कई अनोखे और हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

वीडियो में क्या है खास?

आपने अब तक बाइक या स्कूटी को सामान्य तरीके से चलाते हुए कई बार देखा होगा। हर कोई दोपहिया वाहन पर सीधे बैठकर ही इसे चलाता है। लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने स्टंट के दौरान सबको चौंका दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति स्कूटी पर उल्टा बैठकर उसे चला रहा है। यानी हैंडल की ओर उसकी पीठ है। उसने अपने हाथों से स्कूटी का हैंडल पकड़ा हुआ है और थोड़ी-थोड़ी देर में गर्दन मोड़कर रास्ते पर नजर डाल रहा है।

वायरल वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

यह वीडियो माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @FaizanMultiple नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया, "अंकल रॉक्ड, पुलिस शॉक्ड।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर स्टंट करने वालों के वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, ऐसे खतरनाक स्टंट को मनोरंजन के रूप में देखने के बजाय इससे बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह के स्टंट न केवल आपकी जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि सड़क पर दूसरे लोगों के लिए भी मुसीबत बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग जोखिम भरे काम करने लगते हैं, जो कि बेहद खतरनाक है। इसलिए हमेशा सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?